फिर खतरे में जटवा-जनेरवा सड़क... सिकरहना नदी का कटाव बढ़ा, विधायक ने मौके पर पहुंचकर दिए निर्देश

Updated:
विज्ञापन
फोटो कैप्सन : जटवा से जनेरवा जाने वाले मुख्य मार्ग में हो रहे कटवा स्थल का निरीक्षण करते विधायक विशाल कुमार उपस्थित सीओ व अन्य | Prabhat Khabar Network

जटवा से जनेरवा जाने वाले मुख्य मार्ग में हो रहे कटवा स्थल का निरीक्षण करते विधायक विशाल कुमार उपस्थित सीओ व अन्य

सिकरहना नदी के लगातार बढ़ते कटाव ने जटवा से जनेरवा जाने वाले मुख्य मार्ग को खतरे में डाल दिया है. सड़क के अस्तित्व पर संकट मंडरा रहा है. विधायक विशाल कुमार ने स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

विज्ञापन

Motihari News: प्रखंड के जटवा से जनेरवा जाने वाले मुख्य मार्ग पर सिकरहना नदी का कटाव लगातार बढ़ रहा है. हालात ऐसे हैं कि सड़क के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए शनिवार को नरकटिया विधायक विशाल कुमार ने कटाव स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए.

स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते सुरक्षात्मक कार्य नहीं हुआ तो सड़क का संपर्क फिर से टूट सकता है.

विधायक ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा

निरीक्षण के दौरान विधायक ने स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ कटाव की स्थिति की समीक्षा की.

उन्होंने अंचलाधिकारी कृष्ण प्रताप सिंह, ग्रामीण कार्य विभाग के एसडीओ गुड्डू साह और जल संसाधन विभाग के एसडीओ नवनीत कुमार को कटाव रोकने के लिए त्वरित और प्रभावी कदम उठाने का निर्देश दिया.

विधायक ने कहा कि सड़क की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है. यदि समय रहते बचाव कार्य नहीं किया गया तो आसपास के ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

पिछले साल भी बह गया था सड़क का हिस्सा

स्थानीय लोगों ने बताया कि वर्ष 2025 में भी इसी स्थान पर सिकरहना नदी के तेज कटाव से सड़क का एक हिस्सा नदी में समा गया था.

उस समय करीब एक सप्ताह तक आवागमन पूरी तरह बाधित रहा था. ग्रामीणों को लंबा वैकल्पिक रास्ता अपनाना पड़ा था.

अब एक बार फिर उसी स्थान पर कटाव तेज होने से लोगों में चिंता बढ़ गई है.

प्रशासन पहले ही कर चुका है निरीक्षण

कटाव की सूचना मिलने के बाद शुक्रवार शाम सदर एसडीओ अरुण कुमार ने बीडीओ अजय कुमार प्रिंस और अंचलाधिकारी कृष्ण प्रताप सिंह के साथ स्थल का निरीक्षण किया था.

प्रशासन का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है. वहीं स्थानीय लोगों ने मांग की है कि बरसात के दौरान किसी बड़े नुकसान से पहले स्थायी सुरक्षा कार्य शुरू कराया जाए.


विज्ञापन
Rajnikhil Banjriya

लेखक के बारे में

By Rajnikhil Banjriya

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन