मोतिहारी: चोरों ने ताला तोड़कर बैंक लूटा, इलाके में हड़कंप

प्रतीकात्मक फोटो
Motihari News: चिरैया के महुआवा गांव स्थित स्टेट बैंक शाखा में चोरों ने ताला तोड़कर नकदी और महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी कर लिए. घटना के बाद बैंक प्रबंधन मौके पर पहुंचा, जबकि पुलिस के देर से पहुंचने पर सवाल उठ रहे हैं. पढे़ं पूरी खबर…
मोतिहारी के चिरैया से जितेंद्र कुमार की रिपोर्ट
Motihari News: चिरैया थाना क्षेत्र के महुआवा गांव स्थित स्टेट बैंक शाखा में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है. अज्ञात चोरों ने बैंक का ताला तोड़कर नकदी और कई महत्वपूर्ण कागजात चुरा ले गये. घटना की जानकारी मिलने के बाद बैंक में हड़कंप मच गया और घटना के बाद शाखा प्रबंधक स्थिति का जायजा लेने ब्रांच पहुंचे.
ताला तोड़कर बैंक में घुसे चोर
जानकारी के अनुसार, चोर देर रात बैंक का ताला तोड़कर अंदर घुसे और नकदी के साथ-साथ कई जरूरी दस्तावेज भी उठा ले गये. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है. घटना के बहुत देर बाद भी पुलिस के मौके पर नहीं पहुंचने से स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली. बैंक परिसर में फिलहाल जांच की जा रही है.
यह भी पढे़ं: Motihari Mandi Bhav: शनिवार को क्या हैं गेहूं, कतरनी चावल और सरसों तेल के दाम? देखें लेटेस्ट रेट लिस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अनिकेत कुमार
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










