Motihari News: चकिया अस्पताल में शुरू हुआ डायलिसिस यूनिट, किडनी मरीजों को बड़ी राहत

Published by : Aniket Kumar Updated At : 30 May 2026 11:05 AM

विज्ञापन

डायलिसिस सेवा का उद्घाटन करते विधायक श्यामबाबू प्रसाद यादव

Motihari News: चकिया अनुमंडल अस्पताल में तीन बेड वाले अत्याधुनिक डायलिसिस यूनिट की शुरुआत हुई. आयुष्मान और बीपीएल मरीजों को मुफ्त सुविधा मिलेगी. इससे किडनी रोगियों को स्थानीय स्तर पर इलाज की सुविधा और आर्थिक राहत दोनों प्राप्त होगी. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

मोतिहारी के चकिया से निर्मल मिश्रा की रिपोर्ट

Motihari News: चकिया अनुमंडल अस्पताल में अब किडनी मरीजों को डायलिसिस के लिए दूसरे शहरों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा. शुक्रवार को अस्पताल परिसर में तीन बेड वाले अत्याधुनिक डायलिसिस यूनिट का उद्घाटन किया गया. इस सुविधा के शुरू होने से क्षेत्र के मरीजों, खासकर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

विधायक ने किया उद्घाटन

स्थानीय विधायक श्यामबाबू प्रसाद यादव ने फीता काटकर डायलिसिस यूनिट का शुभारंभ किया. उन्होंने कहा कि अब गंभीर किडनी रोगियों को निजी अस्पतालों में भारी खर्च करने की मजबूरी नहीं रहेगी. अस्पताल में आधुनिक सुविधाओं के साथ डायलिसिस की सेवा उपलब्ध होने से मरीजों का समय और धन दोनों बचेंगे.

गरीब मरीजों को मिलेगा मुफ्त इलाज

विधायक ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों और बीपीएल श्रेणी के मरीजों को डायलिसिस की सुविधा नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी. इससे उन परिवारों को विशेष लाभ मिलेगा, जो आर्थिक तंगी के कारण बेहतर इलाज नहीं करा पाते थे. उन्होंने कहा कि सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है.

अस्पताल का किया निरीक्षण

उद्घाटन कार्यक्रम के बाद विधायक ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने मरीजों और चिकित्सकों से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली. साथ ही सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए.

किडनी मरीजों के लिए वरदान साबित होगी सुविधा

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंदन कुमार ने बताया कि डायलिसिस यूनिट शुरू होने से गंभीर किडनी मरीजों को काफी सहूलियत मिलेगी. अब उन्हें इलाज के लिए दूर-दराज के शहरों में नहीं जाना पड़ेगा. उद्घाटन समारोह में विजय श्री, रोहित सिंह, नीरज यादव सहित कई जनप्रतिनिधि, स्वास्थ्यकर्मी और स्थानीय लोग मौजूद रहे.

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन