Motihari News: एक महीने पहले सवा करोड़ से बनी सड़क पहली बारिश में धंसी, मक्का लदा ट्रैक्टर पलटने से टला बड़ा हादसा
Published by : SUMIT KUMAR Updated At : 30 May 2026 1:53 PM
Motihari News: एक महीने पहले सवा करोड़ से बनी सड़क पहली बारिश में धंसी, मक्का लदा ट्रैक्टर पलटने से टला बड़ा हादसा
Motihari News: मोतिहारी के तुरकौलिया में मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत 1.20 करोड़ से एक महीने पहले बनी सड़क पहली ही बारिश में धंस गई . पुलिया न बनने से नाराज ग्रामीणों ने जांच की मांग की है.पढे़ं पूरी खबर…
मोतिहारी, तुरकौलिया से आफताब आलम की रिपोर्ट
Motihari News: मोतिहारी जिला अंतर्गत तुरकौलिया प्रखंड से विकास के दावों की पोल खोलने वाली एक बड़ी खबर सामने आई है . यहाँ के जयसिंहपुर टोला बांद्राहा (वार्ड नंबर-4) में मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपये की भारी-भरकम लागत से बनी चमचमाती सड़क पहली ही तेज बारिश में धंस गई . शुक्रवार को हुई बारिश के बाद सड़क धंसने से मक्के से लदा एक ट्रैक्टर असंतुलित होकर क्षतिग्रस्त हो गया . गनीमत यह रही कि इस दौरान कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया . मात्र एक महीने पहले बनकर तैयार हुई इस सड़क की ऐसी हालत ने स्थानीय प्रशासन और परियोजना नियोजन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं .
पुलिया निर्माण में बड़ी लापरवाही, दो जगहों से टूट गई डेढ़ किलोमीटर की सड़क
स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य में भारी तकनीकी लापरवाही और भ्रष्टाचार का खुला आरोप लगाया है . ग्रामीणों के अनुसार, लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण के दौरान योजना में दो पुलिया पास की गई थीं . लेकिन ठेकेदार और संबंधित विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से मौके पर एक भी पुलिया का निर्माण नहीं कराया गया . पानी की सही निकासी न होने के कारण पहली ही बारिश का दबाव सड़क झेल नहीं सकी और वह दो प्रमुख जगहों से बुरी तरह टूटकर धंस गई .
ग्रामीणों ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग, ठेकेदार के खिलाफ फूटा गुस्सा
इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में प्रशासन और ठेकेदार के खिलाफ भारी आक्रोश देखा जा रहा है . ग्रामीणों का कहना है कि प्राकलन (एस्टीमेट) के नियमों को ताक पर रखकर घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है, जिसके कारण पूरा गांव अब आवागमन की समस्या से जूझ रहा है . ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से इस पूरे घोटाले की उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषी ठेकेदार व अभियंताओं पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है ताकि भ्रष्टाचार उजागर हो सके .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By SUMIT KUMAR
सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










