तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार को रौंदा, एक की मौत, चालक गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 Jun 2024 10:27 PM
नगर पंचायत के आमिरखान टोला के समीप एनएच-28 ए पर एक बाइक सवार दो लोगों को तेज रफ्तार हाइवा ने कुचल दिया. इस हादसे में एक की मौत हो गयी है.
सुगौली . नगर पंचायत के आमिरखान टोला के समीप एनएच-28 ए पर एक बाइक सवार दो लोगों को तेज रफ्तार हाइवा ने कुचल दिया. इस हादसे में एक की मौत हो गयी है. बाइक चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे पुलिस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया. मृतक की पहचान करमवा रघुनाथपुर पंचायत के केकरवा टोला निवासी मथुरा यादव के पुत्र हीरा यादव के रूप में हुई. घायल मृतक का दामाद पश्चिम चंपारण जिला अंतर्गत मझौलिया थाना क्षेत्र के डुमरी महनवा निवासी मुन्ना यादव है. बताया जा रहा है कि मृतक अपने दामाद के साथ बाइक पर सवार होकर प्रखंड मुख्यालय किसी जरूरी कार्य से गया था. शनिवार को एक ही बाइक पर दोनों घर लौट रहे थे. इसी दौरान रास्ते में थाना चौक से थोड़ी दूर आमिर खान टोला के समीप रक्सौल की तरफ से एक तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक में टक्कर मार दी. इस हादसे में हीरा यादव की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हाइवा और बाइक का टक्कर में बाइक चालक रोड से कही और गिरा और बाइक दूसरा व्यक्ति मौके पर डंपर के टायर में जा फंसा. इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मोतिहारी भेज दिया है. हाइवा का नंबर बीआर06 जीसी6787 और बाइक स्प्लेंडर का नंबर बीआर22एओ7756 है. थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंच ट्रक के ड्राइवर उदय भान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










