मोतिहारी में चला प्रशासन का बुलडोजर, सरकारी जमीन पर कब्जा पड़ा महंगा

पताही के सरैयागोपाल गांव में जेसीबी से खाली होता अतिक्रमण
Motihari News: पताही के सरैयागोपाल गांव में प्रशासन ने सरकारी सड़क की जमीन से अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की. सीओ के नेतृत्व में जेसीबी चलाकर 13 लोगों के पक्के और कच्चे निर्माण हटाए गए. इलाके में कार्रवाई के बाद हड़कंप मच गया. पढे़ं पूरी खबर…
मोतिहारी से विकास कुमार सिह की रिपोर्ट
Motihari News: पताही प्रखंड के सरैयागोपाल गांव में बुधवार को प्रशासन ने सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की. अंचल प्रशासन की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में सड़क की सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया. इस दौरान जेसीबी मशीन की मदद से कई स्थायी और अस्थायी निर्माणों को हटाया गया. कार्रवाई के दौरान पूरे इलाके में लोगों की भीड़ जुटी रही और अतिक्रमणकारियों में हड़कंप का माहौल देखा गया.
अतिक्रमण वाद के आदेश पर हुई कार्रवाई
अधिकारियों के अनुसार, अतिक्रमण वाद संख्या 4/21-22 में पारित आदेश के आधार पर यह कार्रवाई की गई. अंचलाधिकारी नाजनी अकरम के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और सड़क की सरकारी जमीन को खाली कराने की प्रक्रिया शुरू की.
पक्के और कच्चे निर्माण हटाए गए
प्रशासन ने अतिक्रमित भूमि पर बने पक्के मकान, एल्बेस्टर शेड, खपरैल और फूस के मकानों को जेसीबी से हटाया. अधिकारियों का कहना है कि सड़क की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के कारण आम लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी, जिसे देखते हुए यह कदम उठाया गया.
13 लोगों से खाली कराई गई जमीन
सीओ नाजनी अकरम ने बताया कि कार्रवाई के दौरान 13 लोगों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाया गया. इनमें शशांक कुमार सिंह, कमलेश कुमार, राजीव शेखर, उमाशंकर मंडल, संजय मंडल, पप्पू सिंह, मदन सिंह समेत अन्य लोगों के नाम शामिल हैं. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा.
इलाके में बढ़ी हलचल
लगातार हो रही प्रशासनिक कार्रवाई के बाद अतिक्रमण करने वाले लोगों में चिंता का माहौल है. मौके पर सीओ, राजस्व अधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पर्याप्त संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अनिकेत कुमार
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










