ठेले पर छोला-भटूरा बेचकर चलाते थे परिवार, अचानक बिगड़ी तबीयत और चली गई जान

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मधुबन में ठेले पर छोला-भटूरा बेचकर परिवार का भरण-पोषण करने वाले राजमंगल पासवान की अचानक मौत हो गई. परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है, जिससे कई सवाल खड़े हो गए हैं.

विज्ञापन

Street Food Vendor Daeth: मधुबन में ठेले पर छोला-भटूरा बेचकर परिवार का भरण-पोषण करने वाले एक व्यक्ति की सोमवार को अचानक मौत हो गई. वे डाक बंगला चौक के पास अचेत अवस्था में मिले थे. स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया.

विज्ञापन

मृतक की पहचान सीतामढ़ी जिले के रीगा थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव निवासी स्वर्गीय कैलाश पासवान के 48 वर्षीय पुत्र राजमंगल पासवान के रूप में हुई है.

मलंग चौक के पास लगाते थे ठेला

जानकारी के अनुसार, राजमंगल पासवान मधुबन के मलंग चौक के पास ठेले पर छोला-भटूरा बेचकर जीविकोपार्जन करते थे. सोमवार को वे डाक बंगला चौक के समीप अचेत अवस्था में पड़े मिले.

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने उन्हें बिना देर किए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके.

परिवार के साथ मधुबन में रह रहे थे

बताया गया कि राजमंगल पासवान अपने परिवार के साथ मधुबन में ही रह रहे थे और लंबे समय से ठेला लगाकर आजीविका चला रहे थे.

उनकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों और परिचितों में शोक का माहौल है.

पोस्टमार्टम कराने से परिजनों का इनकार

थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पांडेय ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से स्पष्ट इनकार कर दिया है. इस संबंध में पुलिस को लिखित आवेदन भी सौंपा गया है.

पुलिस ने बताया कि परिजनों के आवेदन के आधार पर आगे की आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन