रक्सौल में भाजपा का सेवा संकल्प अभियान, स्वास्थ्य केंद्रों पर रक्तदान और आंगनबाड़ी में जागरूकता कार्यक्रम

Updated:
विज्ञापन

प्रेस वार्ता में शामिल सांसद डा. संजय जयसवाल व अन्य

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर 17 सितंबर से 'सेवा संकल्प अभियान' शुरू कर रही है. इस अभियान के तहत 17 अक्टूबर तक रक्तदान शिविर, जागरूकता कार्यक्रम और खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा. इसका मुख्य उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है.

विज्ञापन

Raxaul News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा की ओर से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाए जाने वाले ‘सेवा और समर्पण के 25 वर्ष सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर तैयारियां तेज हो गयी हैं. अभियान को लेकर शनिवार को विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा के लालजी टोला, हरैया स्थित आवास पर पश्चिमी चंपारण सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने प्रेसवार्ता की. इस दौरान उन्होंने अभियान के तहत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी.

विज्ञापन

17 सितंबर को दीप प्रज्वलन के साथ शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान

सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने बताया कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर संध्या में दीप प्रज्वलन के साथ अभियान की शुरुआत होगी. इसके बाद 17 अक्टूबर तक सेवा, सामाजिक जागरूकता और जनभागीदारी से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. अभियान का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है.

स्वास्थ्य केंद्रों पर लगेंगे रक्तदान शिविर, आम लोग भी होंगे शामिल

अभियान के दौरान जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे. इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आम लोगों की भी सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया जाएगा. इसके अलावा युवाओं और बच्चों को अभियान से जोड़ने के लिए रंगोली और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा.

आंगनबाड़ी केंद्रों से महिलाओं और बच्चों को दी जाएगी जानकारी

आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से महिलाओं और बच्चों के बीच जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे. इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी लोगों को दी जाएगी. बेहतर कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा, ताकि समाज में जनसेवा और जागरूकता को बढ़ावा मिल सके.

गांव और वार्ड स्तर पर पात्र लाभुकों से संपर्क करेंगे कार्यकर्ता

डॉ. जायसवाल ने कहा कि अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ता गांव और वार्ड स्तर पर लोगों से संपर्क करेंगे. पात्र लाभुकों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना अभियान का प्रमुख उद्देश्य है.

खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मिलेगा बड़े मंच पर प्रतिभा दिखाने का मौका

अभियान के दौरान स्थानीय स्तर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी. इनमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को कोलकाता भेजा जाएगा, जहां उन्हें बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा. मौके पर सांसद प्रतिनिधि अजय पटेल, राजकिशोर ठाकुर, रिंकू पाण्डेय, नरेश पटेल, नितेश पटेल, मृत्युंजय सिंह और नागेंद्र पटेल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: UP के लखनऊ में 1.5 करोड़ की चोरी कर रून्नीसैदपुर में छिपी थी महिला, डिलीवरी बॉय बनकर पुलिस ने दबोचा

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन