असली पुलिस को नकली समझकर खूब पीटा, Dial 112 की टीम ने छुड़ाया, वसूली का आरोप

Updated:
विज्ञापन

गुस्साए ग्रामीणों की भीड़ के बीच फंसे पुलिसकर्मी, फोटो- प्रभात खबर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मोतिहारी में सनसनीखेज घटना हुई जहाँ ग्रामीणों ने सादे लिबास में पहुंचे पुलिसकर्मियों को नकली समझकर पीट दिया. वसूली के आरोपों के बीच पुलिस जांच में जुट गई है.

विज्ञापन

पुलिस टीम पर हमला: मोतिहारी के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के मजुरहा गांव में शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सादे लिबास में पहुंचे दो पुलिसकर्मियों को ग्रामीणों ने कथित तौर पर नकली पुलिस समझ लिया. ग्रामीणों ने दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी. सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों पुलिसकर्मियों को भीड़ से निकालकर सुरक्षित बचाया.

विज्ञापन

सादे लिबास में पहुंचे थे पुलिसकर्मी

बताया जा रहा है कि दोनों पुलिसकर्मी सादे लिबास में ग्रामीण इलाके में पहुंचे थे. इसी दौरान ग्रामीणों को उनके व्यवहार पर संदेह हुआ. लोगों के बीच यह बात फैल गयी कि दोनों नकली पुलिसकर्मी हैं और पुलिस के नाम पर पैसे की वसूली कर रहे हैं.

इसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी और विवाद बढ़ गया. देखते ही देखते लोगों ने दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी. घटना की जानकारी मिलने के बाद डायल-112 की टीम वहां पहुंची और किसी तरह दोनों को भीड़ से बाहर निकाला.

ग्रामीणों ने लगाए वसूली के आरोप

मामले में रोहित कुमार समेत एक अन्य पुलिस जवान का नाम सामने आ रहा है. स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि सादे लिबास में पुलिस की गाड़ी पर बैठकर कुछ लोग गांवों में जाते हैं और पुलिस के नाम पर लोगों से पैसे लेते हैं.

मजुरहा के वार्ड पार्षद पति राकेश सिंह समेत कई स्थानीय लोगों ने भी कथित वसूली का आरोप लगाया. उनका कहना है कि ग्रामीण इलाकों में कई लोगों से पैसे लिये जाने की शिकायत सामने आयी है. हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है.

एसडीपीओ ने कार्रवाई की बात कही

मामले को लेकर सदर एसडीपीओ दिलीप कुमार ने कार्रवाई की बात कही है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ कथित वसूली के मामले में रघुनाथपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करने और जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी.

घटना के बाद अब यह सवाल भी उठ रहा है कि आखिर ऐसी स्थिति क्यों बनी कि ग्रामीणों ने असली पुलिसकर्मियों को ही नकली समझ लिया. सादे लिबास में पुलिसकर्मियों की मौजूदगी और कथित वसूली के आरोपों ने मामले को और गंभीर बना दिया है.

जांच के बाद साफ होगी पूरी तस्वीर

फिलहाल पुलिस की कार्रवाई और पूरे मामले की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि दोनों पुलिसकर्मी गांव में किस उद्देश्य से पहुंचे थे और ग्रामीणों की ओर से लगाए गए वसूली के आरोपों में कितनी सच्चाई है.

वहीं, पुलिसकर्मियों के साथ ग्रामीणों द्वारा की गयी मारपीट भी कानून-व्यवस्था से जुड़ा गंभीर मामला है. घटना के बाद इलाके में पुलिस की कार्यशैली और कथित वसूली को लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है.

यह भी पढे़ं;

दरभंगा से हैं और Loan लेना चाहते हैं? अब नहीं होगी देरी... लोन अटकाने वाले बैंक कर्मियों पर गिरेगी गाज

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन