तीज को लेकर बाजार में बढ़ी चहल-पहल, खोवा ,पिड़ुकिया और खजूर की बढ़ी मांग

Updated:
विज्ञापन

तीज पर्व की खरीदारी को लेकर काउंटर पर सजे मिठाई के पैकेट | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हरितालिका तीज के नज़दीक आते ही मोतिहारी के बाज़ारों में रौनक लौट आई है. खोवा, खजूर और पारंपरिक मिठाइयों की मांग ज़ोरों पर है, जिससे व्यापारियों के चेहरे खिल उठे हैं. महिलाएं पूजा की सामग्री और सोलह श्रृंगार की खरीदारी के लिए उमड़ रही हैं.

विज्ञापन

Hartalika Teej: अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु की कामना से जुड़ा हरितालिका तीज पर्व नजदीक आते ही मोतिहारी के बाजारों में भारी चहल-पहल बढ़ गई है. सुहागिन महिलाओं के इस कठिन व्रत को लेकर शहर की खाद्य सामग्री और मिठाई की दुकानों पर खरीदारी के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ने लगी है. त्योहार को लेकर दुकानदारों ने भी अपनी दुकानों को विशेष रूप से सजा रखा है. इस बार बाजारों में सुबह से लेकर देर शाम तक ग्राहकों की भीड़ बनी हुई है, जिससे व्यापारियों के चेहरों पर भी काफी रौनक देखने को मिल रही है.

विज्ञापन

Festival News: खोवा और पारंपरिक खजूर की जबरदस्त मांग

तीज के इस खास मौके पर इस बार खोवा यानी मावा और पारंपरिक रूप से आटा व मैदा से तैयार खजूर मिठाई की मांग सबसे अधिक दर्ज की जा रही है. खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका को दूर करने के लिए ग्राहक अब नामी डेयरी आउटलेट और भरोसेमंद हलवाइयों व होटलों से ही मिठाइयां खरीद रहे हैं. कई घरों में महिलाएं शुद्ध घी में तीज के पारंपरिक पकवान खुद भी तैयार कर रही हैं, जिसके कारण बाजार में आटा, मैदा, सूजी, चीनी और गुड़ की बिक्री में भी काफी तेजी आई है.

रेडीमेड मिठाइयों की दुकानों पर उमड़ी भीड़

आज के व्यस्त जीवन में कामकाजी महिलाओं और घर पर पकवान तैयार करने में असमर्थ लोगों के लिए रेडीमेड मिठाइयों की दुकानें मुख्य केंद्र बनी हुई हैं. गेलार्ड के अशोक ग्रोवर ने बताया कि तीज को लेकर मिठाइयों की मांग में भारी उछाल आया है और ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए विशेष मिठाइयां तैयार की जा रही हैं. अन्नपूर्णा, सम्राट और शालीमार होटल के संचालकों का भी कहना है कि गुणवत्ता और शुद्धता का पूरा ख्याल रखते हुए मिठाइयों की बिक्री की जा रही है.

फलों और श्रृंगार सामग्रियों से सजा बाजार

खोवा और खजूर के अलावा व्रत के पारण और पूजन का डाला सजाने के लिए सेब, केला, नाशपाती और खीरा जैसे मौसमी फलों की भी जमकर बिक्री हो रही है. इसके साथ ही महिलाओं द्वारा सोलह श्रृंगार की सामग्रियां जैसे मेहंदी, चूड़ियां और साड़ियां खरीदने के लिए कॉस्मेटिक व कपड़ों की दुकानों पर भी भारी भीड़ जुट रही है. व्यापारियों को उम्मीद है कि इस festive season में पिछले साल के मुकाबले बाजार में 20% से 30% तक अधिक कारोबार होगा.

यह भी पढ़ें... समस्तीपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, कोचिंग जा रही इंटर की छात्रा को ट्रक ने रौंदा,आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन