UP के लखनऊ में 1.5 करोड़ की चोरी कर रून्नीसैदपुर में छिपी थी महिला, डिलीवरी बॉय बनकर पुलिस ने दबोचा

Updated:
विज्ञापन

आरोपित विभा देवी अपने पति जितेंद्र पंडित के साथ

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

यूपी पुलिस ने लखनऊ में 1.5 करोड़ रुपये की चोरी कर रून्नीसैदपुर में छिपी महिला को गिरफ्तार किया है. महिला अपने पति के साथ मोमोज की दुकान चला रही थी. पुलिस ने डिलीवरी बॉय बनकर उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया.

विज्ञापन

Sitamarhi News: रून्नीसैदपुर प्रखंड मुख्यालय से यूपी पुलिस ने लखनऊ में 50 लाख रुपये नकद और करीब एक करोड़ रुपये के आभूषण चोरी करने के आरोप में फरार चल रही महिला को गिरफ्तार किया है. आरोपित महिला की पहचान मधुबनी जिले के पंडौल थाना क्षेत्र के सोहसराय निवासी जितेंद्र पंडित की पत्नी विभा देवी के रूप में हुई है. वह अपने पति और परिवार के साथ रून्नीसैदपुर स्थित सिनेमा हॉल चौक के समीप किराये के मकान में रह रही थी.

विज्ञापन

प्रखंड मुख्यालय में मोमोज बेच रहा था पति, पत्नी थी फरार

विभा देवी अपने पति जितेंद्र पंडित के साथ काफी समय से रून्नीसैदपुर में रह रही थी. जितेंद्र प्रखंड मुख्यालय में आराध्या मोमोज के नाम से दुकान चलाता था. इसी दौरान यूपी पुलिस लखनऊ में दर्ज चोरी के मामले में विभा देवी की तलाश कर रही थी. पुलिस को जांच के दौरान उसके रून्नीसैदपुर में छिपे होने की जानकारी मिली.

लखनऊ में बिल्डर के घर से नकदी और जेवर ले जाने का आरोप

जानकारी के अनुसार, लखनऊ के गोमती नगर निवासी बिल्डर प्रवीण मिश्रा और शालिनी मिश्रा के घर में विभा देवी और उसका पति घरेलू नौकर के रूप में काम करते थे. आरोप है कि करीब एक साल पहले दोनों घर से 50 लाख रुपये नकद और करीब एक करोड़ रुपये मूल्य के आभूषण लेकर फरार हो गये थे. मामले में यूपी पुलिस ने जितेंद्र पंडित को पहले ही गिरफ्तार किया था. हालांकि, बाद में वह न्यायालय से जमानत पर बाहर आ गया.

पति जमानत पर बाहर आया, पत्नी लगातार चल रही थी फरार

मामले में विभा देवी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी. वह लगातार पुलिस की पकड़ से बाहर चल रही थी. जांच के दौरान यूपी पुलिस को उसके रून्नीसैदपुर में रहने की जानकारी मिली. इसके बाद यूपी पुलिस की टीम स्थानीय पुलिस के संपर्क में आयी और आरोपित महिला के ठिकाने की जानकारी जुटायी गयी.

डिलीवरी बॉय बनकर पुलिस ने लगाया जाल, फिर हुई गिरफ्तारी

बताया गया कि स्थानीय पुलिस के सअनि पंचमणि कुमार की मदद से यूपी पुलिस ने विभा देवी से संपर्क करने के लिए डिलीवरी बॉय का तरीका अपनाया. बातचीत के दौरान उसके ठिकाने की जानकारी हासिल की गयी. लोकेशन की पुष्टि होने के बाद यूपी पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से कार्रवाई की और विभा देवी को गिरफ्तार कर लिया.

हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए लखनऊ रवाना हुई पुलिस

गिरफ्तारी के बाद यूपी पुलिस ने विभा देवी को हिरासत में लिया. उससे चोरी के मामले में पूछताछ की जानी है. पुलिस टीम उसे लेकर लखनऊ के लिए रवाना हो चुकी है. मामले में चोरी की रकम और आभूषणों से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें: बेतिया में ट्रैफिक चालान जमा करने उमड़ी भीड़, 1.25 लाख वाहनों पर हुए जुर्माने का निपटारा

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन