एनीमिया से लेकर शुगर तक की हुई मुफ्त जांच, मधुबन के स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़

Updated:
विज्ञापन
मधुबन के कजराहां गांव में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़ व इलाज करते स्वास्थ्य कर्मी | Prabhat Khabar Network

मधुबन के कजराहां गांव में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़ व इलाज करते स्वास्थ्य कर्मी

मधुबन प्रखंड के कजराहां गांव में जीविका महिला विकास सहकारी समिति की ओर से नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया. इस शिविर में 173 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें एनीमिया, शुगर, बीपी जैसी कई महत्वपूर्ण जांचें शामिल थीं.

विज्ञापन

Madhuban Free Health Camp: मधुबन प्रखंड के कौड़िया पंचायत अंतर्गत कजराहां गांव स्थित मध्य विद्यालय परिसर में सोमवार को जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की ओर से नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में जीविका दीदियों और उनके परिवारों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया.

शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और विभिन्न बीमारियों की समय पर पहचान कर आवश्यक चिकित्सीय परामर्श देना था.

173 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

स्वास्थ्य शिविर में कुल 173 लोगों की जांच की गई. जांच के दौरान चिकित्सकों ने मरीजों की स्वास्थ्य स्थिति का आकलन किया और आवश्यकता के अनुसार उन्हें नि:शुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराईं.

साथ ही बेहतर स्वास्थ्य और बीमारी से बचाव को लेकर जरूरी सलाह भी दी गई.

कई महत्वपूर्ण जांच की गई

शिविर में एनीमिया, हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, एएनसी, रक्तचाप (बीपी), एचआईवी तथा गैर संचारी रोग (एनसीडी) से संबंधित जांच की गई.

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने समय पर जांच कराने और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के महत्व पर भी जोर दिया.

इन कर्मियों ने निभाई अहम भूमिका

शिविर के सफल संचालन में जीविका के एचएनएस एमआरपी मनोज कुमार सिंह, सीएफ निहारिका सिंधु, सीएचओ अमित कुमार एवं कृष्ण नंदन कुमार, महिला पर्यवेक्षिका सरोज सिंह, एएनएम पूनम कुमारी, निशा कुमारी, किरण कुमारी भारती, रुबी कुमारी, सोनी कुमारी, जीविका सीएनआरपी अनीता कुमारी, सीएम अनीता देवी, नन्दा देवी, चन्दा देवी और शिवा देवी सहित अन्य कर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

आयोजकों ने बताया कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाना और लोगों को समय पर जांच एवं उपचार के प्रति जागरूक करना है.


विज्ञापन
Shashi Chandra Tiwary

लेखक के बारे में

By Shashi Chandra Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन