नाक पर रुमाल रखकर गुजरने को मजबूर हुए लोग... खुले में कूड़ा ढोने और बिना नंबर प्लेट वाले वाहन पर उठे सवाल

खुले ले बिना नंबर प्लेट का कूड़ा ले जाता नगर निगम का टेलर
मोतिहारी में नगर निगम की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं. एक ट्रैक्टर-ट्रेलर खुले में कूड़ा ढोता नजर आया, जिससे लोगों को भारी परेशानी हुई. बिना नंबर प्लेट वाले वाहन के मामले की भी जांच की मांग की गई है.
Municipal Corporation Motihari: मोतिहारी शहर में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर नगर निगम की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं. बुधवार दोपहर करीब एक बजे नगर निगम का एक ट्रैक्टर-ट्रेलर खुले में कूड़ा लादकर शहर की सड़क से गुजरता नजर आया. ट्रेलर ढका नहीं होने के कारण रास्ते में कचरा गिरता रहा और तेज हवा के साथ कचरे के टुकड़े सड़क व आसपास के इलाकों में फैलते रहे.
इस दौरान ट्रेलर के पीछे चल रहे राहगीरों और वाहन चालकों को दुर्गंध के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.
दुर्गंध से परेशान हुए राहगीर
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेलर से निकल रही तेज बदबू के कारण कई लोगों को नाक पर रुमाल रखकर गुजरना पड़ा. वहीं, दोपहिया वाहन चालक दुर्गंध से बचने के लिए हेलमेट का शीशा बंद करने को मजबूर दिखे.
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि कूड़ा ढककर ले जाया जाता तो सड़क पर गंदगी फैलने और दुर्गंध की समस्या से बचा जा सकता था.
बिना नंबर प्लेट दौड़ता मिला ट्रेलर
लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि नगर निगम के कूड़ा ढोने वाले ट्रेलर पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी. इसे लेकर परिवहन नियमों के पालन पर भी सवाल उठ रहे हैं.
शहरवासियों का कहना है कि आम लोगों के वाहनों की जांच के दौरान परिवहन विभाग और पुलिस नियमों के उल्लंघन पर चालान काटती है. ऐसे में सरकारी वाहनों पर भी समान रूप से नियमों का पालन कराया जाना चाहिए.
नगर निगम से उठी यह मांग
स्थानीय लोगों ने मांग की है कि नगर निगम कूड़ा ढोने वाले सभी वाहनों को पूरी तरह ढककर संचालित करे, ताकि रास्ते में कचरा न गिरे और लोगों को दुर्गंध व गंदगी का सामना न करना पड़े.
साथ ही, बिना नंबर प्लेट चल रहे वाहनों के मामले की जांच कर परिवहन नियमों का पालन सुनिश्चित करने की भी मांग की गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सामंत कुमार गौतम
सामंत वर्ष 2013 से यानी पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वाणिज्य (बी.कॉम) और कानून (एलएलबी) स्नातक सामंत को समाचार संकलन, संपादन, कंप्यूटर तकनीक और समाचार प्रबंधन का व्यापक अनुभव है. ये पत्रकारिता के साथ-साथ समाचारों के तकनीकी व प्रबंधकीय कार्यों में विशेष रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










