घर का ताला तोड़्रकर आभूषण सहित चार लाख नकद चोरी, प्राथमिकी दर्ज
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Aug 2024 10:52 PM
थाना क्षेत्र बालापुर गांव में अज्ञात चोरों ने एक घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया है
घोड़ासहन. थाना क्षेत्र बालापुर गांव में अज्ञात चोरों ने एक घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया है. इस दौरान चोरों ने घर के मुख्य दरवाजा का ताला तोड़ कर लाखों रुपये के आभूषण समेत करीब चार लाख नगद पर हाथ साफ कर लिया. सूचना पर स्थानीय थाना पुलिस पहुंच घटना स्थल का जांच पड़ताल की. घटना के बाबत अचुच्चदानंद प्रसाद विजेता ने बताया कि इलाज कराने को लेकर एक सप्ताह पूर्व सभी परिवार बाहर गये थे. लौट कर घर आया तो देखा कि घर के मुख्य दरवाजा का ताला टूटा हुआ था. घर के अंदर गये तो अलमीरा एवं गोदरेज को तोड़ कर उसमें रखे आभूषण समेत चार लाख रुपये गायब थे. बताया की पैसा घर बनवाने के उद्देश्य से अलमारी में रखे हुए थे. थानाध्यक्ष शंभु कुमार मांझी ने बताया कि मामले में स्थानीय बदमाशों का हाथ होने से इंकार नहीं किया जा सकता है.मामले की जांच की जा रही है. पीड़ित के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
दरवाजे से बाइक की चोरी : पीपराकोठी.
थाना क्षेत्र के बेलवतिया गांव के एक व्यक्ति के दरवाजे से बाइक चोरी हो गयी. मामले में गांव के बिहारी कुमार ने प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है. उसने बताया कि रात्रि में वह अपनी बाइक दरवाजे पर खड़ी कर परिवार के सभी सदस्यों के साथ खाना खाकर सो गये. सुबह उठकर देखा तो, बाइक वहां से गायब थी. काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










