ePaper

प्रेम प्रसंग में युवक को चाकू से गोदकर मार डाला

Updated at : 06 Sep 2024 10:44 PM (IST)
विज्ञापन
प्रेम प्रसंग में युवक को चाकू से गोदकर मार डाला

योगौलिया टोला पलट गांव में प्रेम प्रसंग में गुरुवार की रात 19 वर्षीय युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है.

विज्ञापन

मधुबन. थाना क्षेत्र के योगौलिया टोला पलट गांव में प्रेम प्रसंग में गुरुवार की रात 19 वर्षीय युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. मृतक गांव के नूर मोहम्मद मंसूरी का पुत्र नजमत अली ऊर्फ भोला है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि गुरुवार की रात मुस्लिमों का दामोदर बेरा पर्व था. भोला अपने घर से बेड़ा लेकर भेलवा स्टेट बोरिंग के पास पोखर में प्रवाहित करने गया था. लौटने क्रम में बंसवारी के पास पहले घात लगाये बदमाशों ने भोला को घेरकर मारपीट शुरू कर दी. भोला के साथ गये कुछ भागकर घर वालों को सूचना दी. इस दौरान हमलावरों ने भोला की हत्या कर शव को मक्के के खेत में छुपा दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस गुरुवार की देर रात करीब 10 बजे शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया है. पकड़ीदयाल डीएसपी सुबोध कुमार ने कहा कि घटना प्रेम प्रसंग में अंजाम दिये जाने की बात सामने आ रही है. मामले की सूक्ष्मता से जांच की जा रही है. संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है. बहुत जल्द मामले का उद्भेदन कर लिया जायेगा. एफएसएल की टीम ने की साक्ष्य एकत्रित मुजफ्फरपुर से एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित की है. मृतक की मां सायरा खातून ने बताया कि गांव के एक परिवार के द्वारा उसके लड़के पर शादी का दबाव बनाया गया था. भोला के साथ पहले भी मारपीट की गयी थी. इधर फिर से धमकी दी जा रही थी. वहीं पकड़ीदयाल डीएसपी सुबोध कुमार व थानाध्यक्ष संजीव मौआर भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन