पट्टीदारों के विवाद में चाकूबाजी, सीने में वार से एक गंभीर घायल, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक AI तस्वीर

Motihari Crime News: कल्याणपुर के बखरी भगवानपुर गांव में पट्टीदारों के बीच हुए विवाद में चाकूबाजी हो गई. सीने में चाकू लगने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

कल्याणपुर (मोतिहारी) से सुबोध कुमार सिंह की रिपोर्ट

Motihari Crime News: पूर्वी चंपारण जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बखरी भगवानपुर गांव में पट्टीदारों के बीच हुआ विवाद हिंसक हो गया. विवाद के दौरान एक व्यक्ति पर चाकू से हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

आपसी विवाद के दौरान हुआ चाकू से हमला

जानकारी के अनुसार बखरी भगवानपुर गांव निवासी मैनेजर बैठा और उनके पट्टीदारों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया.

आरोप है कि इसी दौरान किशोरी बैठा ने मैनेजर बैठा पर चाकू से हमला कर दिया. हमले में उनके सीने में दो जगह चाकू लग गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए.

यह भी पढ़ें: जमाबंदी परिमार्जन विवाद में एक जमीन पर दो-दो दावेदार

गंभीर हालत में मोतिहारी रेफर

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल मैनेजर बैठा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कल्याणपुर पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी रेफर कर दिया.

फिलहाल घायल का इलाज मोतिहारी के अस्पताल में चल रहा है.

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही कल्याणपुर थाना पुलिस सक्रिय हो गई. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी किशोरी बैठा को गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है.

यह भी पढ़ें: जनकल्याण शिविर से अनुपस्थित कर्मियों पर बीडीओ की कार्रवाई

सभी पहलुओं की जांच में जुटी पुलिस

थानाध्यक्ष विनीत कुमार ने बताया कि चाकू से हमला करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, हालांकि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही है.

यह भी पढ़ें: सरकारी जमीन पर चला प्रशासन का बुलडोजर, अवैध निर्माण ध्वस्त

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन