Banjariya News: सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, अवैध निर्माण ध्वस्त
अतिक्रमण हटाने के दौरान कार्रवाई करती प्रशासनिक टीम
Banjariya News: मोतिहारी के मौजा-चैलाहां में प्रशासन ने सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया. जेसीबी की मदद से अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए और दोबारा कब्जा करने वालों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई. पढ़ें पूरी खबर...
मोतिहारी के बंजरिया से राज निखिल की रिपोर्ट
Banjariya News: बंजरिया अंचल प्रशासन ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए मौजा-चैलाहां में सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया. अभियान के दौरान सरकारी भूमि पर बने अवैध निर्माणों को जेसीबी मशीन की मदद से हटाया गया. कार्रवाई के दौरान प्रशासन और पुलिस की टीम पूरी तरह मुस्तैद रही.
अधिकारियों के अनुसार, लंबे समय से सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई.
चैलाहां में चलाया गया विशेष अभियान
अंचलाधिकारी (सीओ) रोहन रंजन सिंह के नेतृत्व में यह अभियान मौजा-चैलाहां, राजस्व थाना संख्या-102 में चलाया गया. प्रशासन के अनुसार, अतिक्रमण हटाई गई भूमि खाता संख्या-547, खेसरा संख्या-3554 और खाता संख्या-546, खेसरा संख्या-3549 से संबंधित है.
सरकारी अभिलेखों में यह भूमि “गैमरुआ आम” के रूप में दर्ज है.

जेसीबी से हटाए गए अवैध निर्माण
अभियान के दौरान सरकारी जमीन पर बने पक्के मकानों और अन्य संरचनाओं को जेसीबी मशीन की सहायता से ध्वस्त किया गया. अधिकारियों की मौजूदगी में पूरी कार्रवाई संपन्न कराई गई. प्रशासन का कहना है कि सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए आगे भी अभियान जारी रहेगा.
सुरक्षा के लिए तैनात रहा पुलिस बल
कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए थानाध्यक्ष अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल की तैनाती की गई थी. प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस की मौजूदगी में अभियान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ.

दोबारा कब्जा करने वालों पर होगी कार्रवाई
सीओ रोहन रंजन सिंह ने कहा कि सरकारी संपत्ति पर अवैध कब्जा किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति दोबारा जमीन पर कब्जा करने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि की सुरक्षा और अतिक्रमण हटाने का अभियान आगे भी जारी रहेगा.
यह भी पढ़ें: जन कल्याण शिविर में नहीं दिखे कर्मचारी, खाली पड़ी रहीं कुर्सियां
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sarfaraz Ahmad
सरफराज अहमद IIMC से प्रशिक्षित पत्रकार हैं. राजनीति, समाज और हाइपरलोकल मुद्दों पर लिखते हैं. क्रिकेट और सिनेमा में गहरी रुचि रखते हैं. बीते तीन वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










