Mother Dairy: मोतिहारी में 150 करोड़ से होगा डेयरी का विस्तार, 66 हजार किसानों को होगा सीधा लाभ
मोतिहारी के बथना स्थित मदर डेयरी प्रोसेसिंग प्लांट का निरीक्षण करते सांसद राधा मोहन सिंह
Mother Dairy: मोतिहारी के बथना स्थित मदर डेयरी प्लांट से जुड़े 66 हजार किसानों को हर माह करीब 26 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा रहा है. प्लांट के विस्तार और आधुनिकीकरण पर 150 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. सांसद राधा मोहन सिंह ने निरीक्षण के दौरान किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दिया. जानिए खबर विस्तार से...
मोतिहारी से अमरेश वर्मा की रिपोर्ट
Mother Dairy: मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित प्रगति पथ यात्रा के तहत सांसद एवं पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने गुरुवार को मोतिहारी के बथना स्थित मदर डेयरी प्रोसेसिंग प्लांट का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने डेयरी क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों को किसानों की समृद्धि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने वाला बताया.
यह भी पढ़े:जब मुजफ्फरपुर में हुए बम हमले ने उड़ा दी थी अंग्रेजों की नींद, इतिहास में अमर हुआ शहर
66 हजार किसानों को हर महीने 26 करोड़ रुपये का भुगतान
सांसद ने बताया कि दो लाख लीटर प्रतिदिन दूध प्रसंस्करण क्षमता वाले इस प्लांट से करीब 66 हजार दुग्ध उत्पादक किसान जुड़े हैं. किसानों को प्रत्येक माह 3, 13 और 23 तारीख को लगभग 26 करोड़ रुपये का भुगतान सीधे उनके बैंक खातों में किया जाता है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति लगातार मजबूत हो रही है.
150 करोड़ रुपये से होगा प्लांट का विस्तार

राधा मोहन सिंह ने कहा कि मदर डेयरी प्लांट के विस्तार, आधुनिकीकरण और क्षमता वृद्धि के लिए 150 करोड़ रुपये की लागत से कार्य किया जा रहा है. अतिरिक्त भूमि पर आधुनिक मशीनरी और नई उत्पादन लाइनें स्थापित की जाएंगी, जिससे दूध प्रसंस्करण क्षमता में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी.
किसानों की आय और रोजगार को मिलेगा नया बल
उन्होंने कहा कि अत्याधुनिक डेयरी प्लांट पूर्वी चंपारण समेत आसपास के जिलों के लाखों दुग्ध उत्पादक किसानों के लिए समृद्धि का नया द्वार बन रहा है. आधुनिक तकनीक के माध्यम से दुग्ध संग्रहण, प्रसंस्करण और विपणन की बेहतर व्यवस्था से किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल रहा है. साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार और उद्यमिता के अवसर भी बढ़ रहे हैं.
यह भी पढ़े:7 जुलाई को पंचायत स्तर पर लगेगा विशेष शिविर, प्रशासन अलर्ट
डेयरी क्षेत्र में विकास को मिली नई गति
सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में कृषि एवं पशुपालन आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं. डेयरी अवसंरचना के विकास, किसानों की आय बढ़ाने, महिला सशक्तिकरण और रोजगार सृजन में मदर डेयरी जैसे प्रकल्प महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
निरीक्षण के दौरान कल्याणपुर विधायक सचिन्द्र प्रसाद सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन राज समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे.
यह भी पढ़े:छतौनी चेन स्नैचिंग का बड़ा खुलासा, कटिहार से 20 ग्राम सोने की चेन बरामद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










