वैशाली पुलिस ने शराब सप्लाई करने जा रहे बाइक सवार को दबोचा, जांच के दौरान शराब और देसी कट्टा बरामद
सांकेतिक तस्वीर
Vaishali Crime News : वैशाली जिले के बराटी थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक बाइक सवार युवक को विदेशी शराब और देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया. वहीं उसका एक साथी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया.
Vaishali Crime News : (नीरज कुमार) वैशाली जिले के बराटी थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक बाइक सवार युवक को विदेशी शराब और देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया. वहीं उसका एक साथी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया. पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है.
वाहन जांच के दौरान पुलिस को मिली सफलता
जानकारी के अनुसार बराटी थाना क्षेत्र के कंसारा पोखर के पास संध्या गश्ती के दौरान पीटीसी रंजीत कुमार वाहन जांच कर रहे थे. इसी दौरान फुलहरा बाजार की ओर से एक बाइक तेज गति और लापरवाही से आती दिखाई दी. पुलिस को युवक की गतिविधि संदिग्ध लगी, जिसके बाद उसे रोकने का प्रयास किया गया.
पुलिस को देखते ही बाइक से कूदकर भागा युवक
पुलिस द्वारा रोकने की कोशिश किए जाने पर बाइक के पीछे बैठा युवक अचानक वाहन से कूदकर भागने लगा. भागने के दौरान उसने अपने हाथ में मौजूद नीले और उजाला रंग के प्लास्टिक के बोरे को भी फेंक दिया. पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा किया, लेकिन वह ग्रामीण गलियों का फायदा उठाकर फरार हो गया.
बाइक चालक गिरा, पुलिस ने दबोचा
इधर बाइक चला रहा युवक घबराहट में नियंत्रण खो बैठा और बाइक सहित सड़क पर गिर गया. गिरने से उसे चोटें भी आईं. मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया और पूछताछ शुरू की.
Crime News: तलाशी में मिला शराब और देसी कट्टा
गिरफ्तार युवक की पहचान पानापुर लंगा वार्ड संख्या-12 निवासी राजा कुमार उर्फ लाभांशु राज के रूप में हुई. वहीं भागे हुए युवक द्वारा फेंके गए बोरे की तलाशी लेने पर उसमें 180 एमएल की 9 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 1.620 लीटर थी. इसके अलावा बोरे से लोहे और लकड़ी से बना एक देसी कट्टा भी बरामद किया गया.
Hajipur News : फरार साथी की पहचान बताई
पूछताछ के दौरान गिरफ्तार युवक ने बताया कि फरार युवक उसका दोस्त वकील कुमार है, जो वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के पकौड़ी गांव का रहने वाला है. उसने दावा किया कि शराब और कट्टा उसी का था और दोनों किसी व्यक्ति तक सामान पहुंचाने जा रहे थे.
कोर्ट भेजा गया आरोपी
पुलिस ने बरामद शराब, देसी कट्टा, बाइक और अन्य सामान को जब्त कर थाना लाया. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए हाजीपुर कोर्ट में प्रस्तुत किया गया.
फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी
पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है.
Also Read : NEET अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, 20 और 21 जून को चलेगी स्पेशल अनारक्षित ट्रेन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक सिंह
विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.
उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.
पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.
इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.
वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.
विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










