बंगरी नदी में डूबकर 9 वर्षीय मासूम लापता, SDRF टीम की तलाश जारी

Updated:
विज्ञापन

नदी में लापता बच्ची की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाते SDRF जवान

SDRF Search Operation Banjariya: मोतिहारी के बंजरिया में बंगरी नदी में डूबने से 9 वर्षीय बच्ची लापता हो गई. SDRF की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है और गांव में मातम पसरा है. जानिए खबर विस्तार से...

विज्ञापन

मोतिहारी के बंजरिया से राज निखिल की रिपोर्ट

SDRF Search Operation Banjariya: थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुरा गांव में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां बंगरी नदी में डूबने से 9 वर्षीय बच्ची लापता हो गई. घटना के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. लापता बच्ची की पहचान फुलवार ब्रह्मपुरा निवासी उमेश महतो की पुत्री अनु कुमारी के रूप में की गई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बच्ची शुक्रवार दोपहर नदी किनारे गई थी, इसी दौरान शौच के क्रम में पैर फिसलने या गहरे पानी का अंदाजा न होने के कारण वह अचानक तेज धारा में बह गई.

नदी में शव का खोजबीन करते sdrf का टीम

यह भी पढ़ें:मोतिहारी में 150 करोड़ से होगा डेयरी का विस्तार, 66 हजार किसानों को होगा सीधा लाभ

सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंचा

Sdrf की टीम (ai generated image)

घटना की जानकारी मिलते ही अंचलाधिकारी रोहन रंजन सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) को सूचना दी गई. SDRF की टीम ने देर शाम तक नदी में गहन सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं मिल सका.

अंधेरा होने पर रोका गया सर्च ऑपरेशन

अंचलाधिकारी ने बताया कि शाम तक प्रयास के बावजूद सफलता नहीं मिली. अंधेरा होने के कारण शुक्रवार रात के लिए सर्च ऑपरेशन रोक दिया गया है. उन्होंने कहा कि शनिवार सुबह फिर से बड़े स्तर पर खोज अभियान चलाया जाएगा.

यह भी पढ़ें:मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, HHD Machine से खुला चोरी की बाइक का पोल

गांव में पसरा मातम

घटना के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर है. नदी किनारे ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी हुई है और सभी बच्ची की सलामती की उम्मीद लगाए बैठे हैं. समाचार लिखे जाने तक बच्ची का कोई पता नहीं चल सका था.

यह भी पढ़ें:जब मुजफ्फरपुर में हुए बम हमले ने उड़ा दी थी अंग्रेजों की नींद, इतिहास में अमर हुआ शहर

विज्ञापन
Purushottam Kumar

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन