Madhubani News : दो दिवसीय वॉलीबाल टूर्नामेंट का हुआ आयोजन
Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 23 Jan 2026 10:44 PM
प्रखंड क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय कन्हौली तूरकहा विद्यालय के प्रांगण में शुक्रवार को दो दिवसीय वॉलीबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया.
Madhubani News : खजौली. प्रखंड क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय कन्हौली तूरकहा विद्यालय के प्रांगण में शुक्रवार को दो दिवसीय वॉलीबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. आयोजन रंजन कुमार सिंह उर्फ लालू जी के नेतृत्व में हुई. इस वॉलीबाल टूर्नामेंट का उद्घाटन समाजसेविका सरिता कुमारी, प्रखंड लोजपा आर के अध्यक्ष शंकर कुमार सिंह ने किया. खेल के प्रथम दिन ठाहर बनाम दरभंगा के बीच खेला गया. टूर्नामेंट में दोनों टीम का खेल संध्याकाल तक में कोई गेम नहीं कर सकी. दोनों टीम का खेल जारी है. इस मौके पर राहुल कुमार सिंह, राहुल कुमार चौधरी, संजीत कुमार सिंह, रवींद्र कुमार सिंह, इंद्रजीत कुमार सिंह, रंजित कुमार चौधरी, रवि कुमार सिंह, विशाल सहनी, राज किशोर, राजू सिंह, कृष्णदेव चौधरी, कुलदीप सिंह, ब्रजेश सिंह सहित दर्जनों खेल प्रेमी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










