Madhubani News: सहयोग शिविर में उमड़ी महिलाओं की भीड़, राशन-पेंशन दाखिल-खारिज और आवास के लिए अधिकारियों से गुहार

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News: सहयोग शिविर में उमड़ी महिलाओं की भीड़, राशन-पेंशन दाखिल-खारिज और आवास के लिए अधिकारियों से गुहार

सहयोग शिविर में उमड़ी महिलाओं की भीड़, राशन-पेंशन दाखिल-खारिज और आवास के लिए अधिकारियों से गुहार

Madhubani News: झंझारपुर के सहयोग शिविर में दाखिल-खारिज के लिए पांच हजार घूस मांगने की शिकायत पर एसडीएम ने सख्त रुख अपनाया है . शिविर में आए 70 आवेदनों को 30 दिनों में निपटाने का निर्देश दिया गया है.पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

मधुबनी के झंझारपुर से संजय कर्ण की रिपोर्ट

Madhubani News: मधुबनी झंझारपुर प्रखंड के संत नगर पंचायत तथा नगर परिषद के वार्ड संख्या 1, 2 एवं 27 में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया.संत नगर हाई स्कूल मैदान में आयोजित इस शिविर में एसडीएम कुमार गौरव और एसडीपीओ सुबोध कुमार सिंहा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे.शिविर में जमाबंदी सुधार, राशन कार्ड, पेंशन और आवास योजना से जुड़े कुल 70 नए आवेदन प्राप्त हुए.

अंचल कर्मी पर लगा पांच हजार रुपये घूस मांगने का आरोप

शिविर में उस समय हड़कंपमच गया जब रामखेतारी गांव निवासी जगन्नाथ ठाकुर ने राजस्व विभाग के कर्मी पर गंभीर आरोप लगाया.उन्होंने एसडीएम को बताया कि अंचल कर्मी द्वारा दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) के एवज में पांच हजार रुपये घूस की मांग की जा रही है.पीड़ित ने बताया कि उनके पूर्वजों ने तीन रुपये कट्ठा जमीन खरीदी थी, लेकिन घूस न देने के कारण आज तक दाखिल-खारिज नहीं हो सका है.एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए.

विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुंचे ग्रामीण, लिपिकों की थी व्यवस्था

कैंप में ग्रामीणों ने अपनी कई बुनियादी समस्याएं उठाईं.इसमें आवास योजना की दूसरी किस्त, बंद पड़ी पेंशन शुरू कराने और राशन कार्ड में नाम जुड़वाने जैसे मामले शामिल थे.शिविर में महिलाओं की भारी भीड़ देखी गई, जो अपने जरूरी दस्तावेजों के साथ पहुंची थीं.प्रशासन की ओर से आवेदन लिखवाने के लिए लिपिकों की भी विशेष व्यवस्था की गई थी.

30 दिनों के भीतर समस्याओं के निष्पादन का आदेश

एसडीएम कुमार गौरव ने सभी आवेदनों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को 30 दिनों के भीतर हर हाल में मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करने का कड़ा निर्देश दिया . दूसरी ओर, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि आगामी 16 जून को वार्ड संख्या 3, 4 एवं 26 में भी इसी तरह के सहयोग शिविर आयोजित किए जाएंगे .

विज्ञापन
Sumit Kumar

लेखक के बारे में

By Sumit Kumar

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन