सुपारी लेकर हत्या की साजिश मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार, 10 कारतूस उपलब्ध कराने का आरोप

Updated:
विज्ञापन

प्रेस वार्ता करते एसडीपीओ सुबोध कुमार सिन्हा

झंझारपुर में सुपारी लेकर हत्या की साजिश रचने के मामले में पुलिस ने चौथी गिरफ्तारी की है. गिरफ्तार वासुदेव यादव पर पहले से पकड़े गए आरोपियों को शरण देने और हथियार के लिए 10 कारतूस उपलब्ध कराने का आरोप है. पुलिस मामले को संगठित अपराध के एंगल से देख रही है और जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा करने का दावा कर रही है.

विज्ञापन

Madhubani News: झंझारपुर थाना क्षेत्र में सुपारी लेकर हत्या की साजिश रचने के मामले में पुलिस ने चौथी गिरफ्तारी की है. पुलिस ने लौकही थाना क्षेत्र के धबही गांव निवासी 60 वर्षीय वासुदेव यादव उर्फ मैनु यादव को गिरफ्तार किया है. उस पर पहले गिरफ्तार किए गए तीन आरोपितों को अपने घर में ठहराने और उन्हें 10 कारतूस उपलब्ध कराने का आरोप है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Jhanjharpur News: जांच में सामने आई नई कड़ी

एसडीपीओ सुबोध कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि 12 जुलाई की रात वासुदेव यादव ने रोहित कुमार झा, चंदन कुमार कामत और आदर्श कुमार को अपने घर में शरण दी थी. साथ ही उन्हें 10 कारतूस भी उपलब्ध कराए थे. इसी आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया.

संगठित अपराध के एंगल से हो रही जांच

पुलिस के अनुसार पूछताछ में हत्या की सुपारी लेने की बात स्वीकार करने वाले चंदन कुमार कामत के पीछे भी वासुदेव यादव की भूमिका सामने आई है. हालांकि पुलिस अभी यह स्पष्ट नहीं कर सकी है कि हत्या की साजिश किस व्यक्ति को निशाना बनाकर रची गई थी. जांच के दौरान कोर्ट परिसर में देखी गई पश्चिम बंगाल नंबर की कार और गोधनपुर गांव से जुड़े कुछ अहम सुराग भी मिले हैं.

जल्द होगा पूरे नेटवर्क का खुलासा

एसडीपीओ ने कहा कि मामला संगठित अपराध से जुड़ा प्रतीत होता है. इसलिए पुलिस वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है. उन्होंने बताया कि कई महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए जा चुके हैं और जल्द ही पूरे नेटवर्क तथा हत्या की साजिश के वास्तविक उद्देश्य का खुलासा किया जाएगा.

पहले तीन आरोपी भेजे जा चुके हैं जेल

पुलिस ने बताया कि 13 जुलाई को वाहन जांच के दौरान अपर थानाध्यक्ष बिहारी आलम और एसआई अंजनी कुमारी ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था. उनमें से एक के पास से पिस्तौल बरामद हुई थी. पूछताछ में तीनों ने हत्या करने के उद्देश्य से हथियार लेकर झंझारपुर आने की बात स्वीकार की थी. तीनों को उसी दिन न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था.

यह भी पढ़ें: दुर्गा मंदिर चंदा राशि हड़पने के लिए रची गई हत्या की साजिश, शूटर और मंदिर अध्यक्ष गिरफ्तार


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन