मधुबनी: राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिलाध्यक्ष पद पर फिर चुने गए रंजीत कुमार कामत

Updated:
विज्ञापन
Ranjit Kumar Kamat receiving district president election certificate during Rashtriya Lok Morcha district election in Madhubani.

जिलाध्यक्ष चुने जाने के बाद रंजीत कुमार कामत को प्रमाण पत्र सौंपते चुनाव पर्यवेक्षक

राष्ट्रीय लोक मोर्चा मधुबनी जिला इकाई के चुनाव में रंजीत कुमार कामत को दूसरी बार सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष चुना गया. चुनाव के बाद उन्हें प्रमाण पत्र सौंपा गया. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

मधुबनी से नागेंद्र नाथ झा की रिपोर्ट

Madhubani News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) मधुबनी जिला इकाई के जिलाध्यक्ष पद का चुनाव मंगलवार को संपन्न हुआ. चुनाव पदाधिकारी मोहम्मद गुड्डू की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से रंजीत कुमार कामत को दूसरी बार जिलाध्यक्ष चुना गया. चुनाव प्रक्रिया जिला प्रभारी प्रमोद आनंद और जिला पर्यवेक्षक राकेश कुमार वर्मा की मौजूदगी में संपन्न हुई.

सर्वसम्मति से हुआ चुनाव

जिला के सभी प्रखंड अध्यक्षों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में चुनाव कराया गया. विचार-विमर्श के बाद रंजीत कुमार कामत के नाम पर सर्वसम्मति बनी और उन्हें पुनः जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई.

चुनाव संपन्न होने के बाद चुनाव प्रभारी, पर्यवेक्षक और निर्वाचन पदाधिकारी ने उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किया.

पार्टी को मजबूत करने की जिम्मेदारी

जिला पर्यवेक्षक राकेश कुमार वर्मा ने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत बनाने में रंजीत कुमार कामत की महत्वपूर्ण भूमिका रही है. उनके नेतृत्व में पार्टी का जनाधार बढ़ा है और एक विधानसभा सीट पर जीत भी दर्ज की गई है.

उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में पार्टी और बेहतर प्रदर्शन करेगी तथा संगठन को और मजबूती मिलेगी.

पंचायत स्तर तक संगठन विस्तार का लक्ष्य

नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार कामत ने कहा कि वे हमेशा पार्टी के लिए संघर्षरत रहे हैं और आगे भी संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे. उन्होंने कहा कि जिला की सभी पंचायतों में संगठन का विस्तार करना उनकी प्राथमिकता होगी.

उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता उनके लिए महत्वपूर्ण है और सभी के सहयोग से संगठन को मजबूत बनाया जाएगा.

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

चुनाव प्रक्रिया के दौरान महेंद्र प्रसाद सिंह, बैद्यनाथ मेहता, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष उषा सिन्हा, नवीन कुमार सिंह, प्रियरंजन पांडेय, शंकर प्रसाद, राहुल कुमार, मनीष कुमार सिंह, दिगंबर प्रसाद महतो, नरेश कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन