मधुबनी: पहले प्रयास में IIT-JEE में सफल हुई मानसी झा, बोलीं- लक्ष्य अभी बाकी है
IIT-JEE में सफलता हासिल करने वाली मधुबनी की छात्रा मानसी झा
मधुबनी की मानसी झा ने पहले प्रयास में IIT-JEE परीक्षा में सफलता हासिल की है. उन्होंने अपनी उपलब्धि का श्रेय परिवार को देते हुए कहा कि अब उनका अगला लक्ष्य UPSC परीक्षा में सफलता प्राप्त करना है. पढ़ें पूरी खबर…
मधुबनी से नागेंद्र नाथ झा की रिपोर्ट
आपके शहर में
Madhubani News: मधुबनी जिले के राजनगर प्रखंड स्थित राघोपुर बलाट गांव की बेटी मानसी झा ने अपने पहले ही प्रयास में आईआईटी-जेईई जैसी देश की प्रतिष्ठित और कठिन प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल कर जिले और मिथिला का नाम रोशन किया है. उनकी इस उपलब्धि से परिवार और गांव में खुशी का माहौल है.
पहले प्रयास में मिली सफलता
मानसी झा सेवानिवृत्त इंजीनियर पीतांबर झा और जयंती झा की पौत्री हैं. वह मनीष झा और ज्योति झा की पुत्री हैं. पहले ही प्रयास में मिली सफलता को लेकर मानसी ने अपने माता-पिता और परिवार के सहयोग को महत्वपूर्ण बताया.
उन्होंने कहा कि सफलता मिलने की खुशी जरूर है, लेकिन उनका अंतिम लक्ष्य अभी पूरा नहीं हुआ है.
UPSC में सफलता हासिल करना है लक्ष्य
मानसी झा ने कहा कि आगे उनका लक्ष्य संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता प्राप्त करना है. उन्होंने बताया कि निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी के बल पर वह अपने अगले लक्ष्य की ओर बढ़ रही हैं.
परिवार से मिली प्रेरणा
मानसी ने अपनी सफलता का श्रेय अभिभावकों के मार्गदर्शन और सहयोग को दिया. परिवार के सदस्यों ने बताया कि वह शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर और लक्ष्य के प्रति समर्पित रही हैं.
विशेष बात यह है कि उनके भाई कुमार हर्ष पहले ही यूपीएससी परीक्षा पास कर भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में चयनित हो चुके हैं, जिससे मानसी को भी प्रेरणा मिलती रही है.
गांव और समाज में खुशी का माहौल
मानसी की सफलता पर मैथिल परशुराम सेना के कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई और इसे पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया. पंचायत के मुखिया संजय कुमार मिश्र, अरुण पाठक, गंगा कांत मिश्र, सोहन पाठक सहित कई ग्रामीणों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए