Madhubani: कांग्रेस की बैठक में पंचायत और बूथ कमेटी गठन अभियान तेज करने का निर्णय
पार्टी प्रभारी का स्वागत करते कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network
मधुबनी में जिला कांग्रेस कमेटी पूर्वी की आवश्यक बैठक संपन्न हुई. प्रदेश प्रभारी मजनू हैदर ने 'हर घर झंडा अभियान' चलाने और पंचायत व बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के निर्देश दिए. कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने की अपील की गई.
Madhubani News: कांग्रेस पार्टी कार्यालय ललित भवन में जिला कांग्रेस कमेटी पूर्वी की आवश्यक बैठक आयोजित की गयी. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित बैठक की अध्यक्षता नलिनी रंजन झा ने की. इस दौरान प्रदेश से पहुंचे प्रभारी मजनू हैदर का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया.
आपके शहर में
हर घर झंडा अभियान पर जोर
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी मजनू हैदर ने कहा कि पार्टी की ओर से हर घर झंडा अभियान को जोर-शोर से चलाया जायेगा. इसके साथ ही पंचायत कमेटी और बूथ कमेटी के गठन का अभियान भी तेज किया जायेगा.
उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और निर्धारित कार्यक्रमों को प्रभावी तरीके से जमीन पर उतारने की अपील की.
पंचायत और बूथ स्तर पर संगठन विस्तार
बैठक में पंचायत और बूथ स्तर पर कमेटियों के गठन को लेकर चर्चा की गयी. पार्टी नेताओं ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी जरूरी है.
बैठक में डिप्टी मेयर अमानुल्लाह खान, पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज मिश्रा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता टेकनाथ पाठक, उपाध्यक्ष सुनील कुमार झा, अकिल अंजुम, विनय कुमार झा सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे.
यह भी पढ़ें
Madhubani News: पेपरलेस निबंधन के विरोध में कातिबों का आंदोलन नौवें दिन भी जारी, रजिस्ट्री प्रभावित
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए