Madhubani: पुलिस को देखकर भागने लगा युवक, तलाशी में मिला 6 इंच का देसी पिस्टल
पिस्टल के साथ गिरफ्तार युवक | Prabhat Khabar Network
बाबूबरही थाना पुलिस ने गश्त के दौरान एक संदिग्ध युवक को देसी पिस्टल और बिना नंबर की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है. युवक को देखते ही पुलिस को चकमा देने की कोशिश कर रहा था. पुलिस आरोपी से हथियार के स्रोत और मकसद का पता लगाने में जुटी है.
Babubarhi News: बाबूबरही थाना पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान बाबूबरही गोट गांव में मस्जिद के पास एक संदिग्ध युवक को देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है. पकड़े गये युवक की पहचान खजौली थाना क्षेत्र के दतुआर गांव निवासी मुनेश्वर दास के 19 वर्षीय पुत्र आशुतोष कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने उसके पास से एक बिना नंबर की बाइक भी जब्त की है.
आपके शहर में
पुलिस को देखकर भागने लगा युवक
जानकारी के अनुसार, सोमवार की देर रात बाबूबरही थाना पुलिस रात्रि गश्ती पर निकली थी. इसी दौरान पुलिस टीम ने बाबूबरही गोट गांव में मस्जिद के निकट एक युवक को हीरो स्प्लेंडर बाइक से घूमते देखा. पुलिस को देखते ही युवक भागने लगा. इसके बाद पुलिस जवानों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया.
तलाशी में मिला देसी पिस्टल
पुलिस ने युवक की तलाशी ली तो उसके पास से करीब छह इंच का एक देसी पिस्टल बरामद हुआ. इसके अलावा पुलिस ने बिना नंबर की नई बाइक भी जब्त कर ली.
थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वह देसी कट्टा कहां से लाया था और रात के समय हथियार लेकर किस उद्देश्य से घूम रहा था.
आपराधिक इतिहास खंगाल रही पुलिस
पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटा रही है. मामले में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.
यह भी पढ़ें
Madhubani News: 181 जगहों पर छापेमारी, 17 गिरफ्तार; ड्रोन से 1,023 किलो अर्धनिर्मित शराब नष्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए