Madhubani News : नुक्कड़ नाटकों से जल-जीवन-हरियाली के बारे में बताया

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 23 Jan 2026 10:41 PM

विज्ञापन

प्रखंड की बेताककरघटी पंचायत स्थित आदर्श पूजा समिति, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेंताककरघटी परिसर में शुक्रवार को सरस्वती पूजा के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

Madhubani News : खजौली. प्रखंड की बेताककरघटी पंचायत स्थित आदर्श पूजा समिति, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेंताककरघटी परिसर में शुक्रवार को सरस्वती पूजा के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. पूजा के लिए सुबह कलशयात्रा निकाली गयी. जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता रही. उद्घाटन प्रखंड प्रमुख कुमारी उषा, मुखिया श्रीमोहन झा, सरपंच रामानंद ठाकुर एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक सतीश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई. इसके बाद छात्रा शमा, सना एवं आसमिन ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया. गणेश वंदना एवं सरस्वती वंदना के पश्चात “हम बच्चे हिंदुस्तान के” गीत पर छात्राओं ने नृत्य कला का शानदार प्रदर्शन किया. इसी क्रम में फरहीन, हेमा, सुफिया, सायमा, शगुप्ता, जीना, रेहाना, खुशबू सहित अन्य छात्राओं ने ‘जल-जीवन-हरियाली’ विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. प्रधानाध्यापक सतीश कुमार ने बताया कि दूसरे दिन शनिवार को वर्ग पांच से दस तक के छात्रों के लिए सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. दोनों दिनों के कार्यक्रमों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया जाएगा. कार्यक्रम में अर्जुन दास, दुर्गी कुमारी, उगना ठाकुर, सुनीता देवी, रंजीत कुमार यादव, मो. महफूज, संतोष कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन