Madhubani News : पैक्स चुनाव : दूसरे दिन तीन प्रत्याशी ने किया नामांकन
Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 22 Jan 2026 10:37 PM
प्रखंड के चार पैक्स कारमेघ उत्तरी, बीरपुर, दुर्गीपट्टी व कारमेघ पश्चिमी पंचायतों के लिए आज दूसरे दिन तीन अभ्यर्थियों ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया.
Madhubani News : खुटौना. प्रखंड के चार पैक्स कारमेघ उत्तरी, बीरपुर, दुर्गीपट्टी व कारमेघ पश्चिमी पंचायतों के लिए आज दूसरे दिन तीन अभ्यर्थियों ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया. बीडीओ सह निर्वाचन पदाधिकारी गिरीश चंद्रा ने कहा कि दूसरे और आखिरी दिन अध्यक्ष पद के लिए तीन व कार्यकारिणी के लिए सोलह सदस्य ने नामांकन पत्र दाखिल किया. जिसमें कारमेघ उत्तरी से आमीर जफर तथा राजकुमार नायक और दुर्गीपट्टी से मात्र एक भारती देवी ने अपना पर्चा भरा. इस तरह चार पंचायत मिलाकर अध्यक्ष पद में कुल आठ तथा सदस्य पद के लिए कुल पैंतालीस सदस्यों ने पर्चा भरा, जबकि दुर्गीपट्टी पंचायत से मात्र एक उम्मीदवार भारती देवी के पर्चा भरने से निर्विरोध निर्वाचित होना तय है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










