ePaper

Madhubani News : 13 नंबर गुमटी पर नवंबर 2026 तक पूरा होगा रेल ओवरब्रिज का निर्माण कार्य

Updated at : 23 Jan 2026 10:38 PM (IST)
विज्ञापन
Madhubani News : 13 नंबर गुमटी पर नवंबर 2026 तक पूरा होगा रेल ओवरब्रिज का निर्माण कार्य

शहर की वर्षों पुरानी यातायात समस्या के समाधान की दिशा में शुक्रवार को एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज हुई है.

विज्ञापन

Madhubani News : मधुबनी. शहर की वर्षों पुरानी यातायात समस्या के समाधान की दिशा में शुक्रवार को एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज हुई है.13 नंबर गुमटी पर रोक ओवरब्रिज के निर्माण कार्य के लिए प्रक्रिया तेज कर दी गयी है. यह परियोजना नवंबर 2026 तक पूरी कर ली जाएगी. इस संबंध में मधुबनी के सांसद डॉ. अशोक कुमार यादव ने कहा कि वर्षों की मांग, लगातार प्रयास और अब ठोस नतीजा के बाद 13 नंबर गुमटी पर आरओबी निर्माण की स्वीकृति मिल गयी है. यह रोड ओवरब्रिज नवंबर 2026 तक बन कर तैयार होगा. इसके बनने के बाद मधुबनी को जाम की समस्या से स्थायी राहत मिलेगी और आवागमन सुगम होगा. उन्होंने कहा कि इस रोड ओवरब्रिज के निर्माण से न केवल शहर के प्रमुख मार्गों पर लगने वाले जाम से निजात मिलेगी, बल्कि व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और आम नागरिकों के दैनिक जीवन में भी सुधार आएगा. यह परियोजना क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति देगी. डॉ. यादव ने कहा कि केंद्र सरकार, रेलवे विभाग और राज्य प्रशासन के समन्वय से यह कार्य संभव हो पाया है. निर्माण की प्रगति पर लगातार निगरानी रखे हुए हैं, ताकि कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा हो सके. मधुबनी की जनता ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर संतोष और खुशी व्यक्त करते हुए इसे शहर के विकास की दिशा में एक मील का पत्थर बताया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन