Madhubani News : पैक्स नमांकन के लिए दूसरे दिन चार अभ्यर्थियों ने भरा नामांकन पर्चा

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 23 Jan 2026 10:36 PM

विज्ञापन

पखंड की सरावे एवं चंद्रडीह पंचायत में पैक्स चुनाव होना है. नामांकन के दूसरे दिन बीते गुरुवार को चार प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया.

विज्ञापन

Madhubani News : खजौली. पखंड की सरावे एवं चंद्रडीह पंचायत में पैक्स चुनाव होना है. नामांकन के दूसरे दिन बीते गुरुवार को चार प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया. जिसमें सरावे पंचायत से निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह उर्फ राजा सिंह एवं प्रिंस कुमार सिंह तथा चंद्रडीह पंचायत से वर्तमान पैक्स अध्यक्ष गणेश मंडल, संतोष कुमार ने नामांकन पर्चा दाखिल किया. प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रशासन के देखरेख में नामांकन पर्चा दाखिल किया. मौके पर मुखिया जयप्रकाश मंडल, प्रभु नारायण सिंह, प्रमोद झा, राम झा, पंकज ठाकुर, शंकर सिंह, संजय सिंह, अमरेंद्र सिंह, देव शंकर सिंह, विनोद कुमार सिंह, हेमंत कुमार सिंह, मुन्ना सिंह, दिलजीत सिंह उर्फ बबलू ,बच्चा बाबू, सुभाष सिंह, कमलेश कुंवर, अवधेश सिंह, मुक्ति कुमार, उप मुखिया सुबोध कुमार श्रीवास्तव, दीपक मिश्रा, सुरेश मंडल, राम प्रवेश मंडल, पूर्व सरपंच राजकुमार सिंह, पंचायत समिति ललन सिंह, अजीत कुमार सिंह उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन