ePaper

Madhubani News : पीएम स्वनिधि योजना से ऋण व क्रेडिट कार्ड का हुआ वितरण

Updated at : 23 Jan 2026 10:48 PM (IST)
विज्ञापन
Madhubani News : पीएम स्वनिधि योजना से ऋण व क्रेडिट कार्ड का हुआ वितरण

प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि ) योजना के तहत विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

Madhubani News : लखनौर /झंझारपुर. प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि ) योजना के तहत विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से इस योजना का पुनर्गठन कर इसका विस्तार मार्च 2030 तक किया गया है. इसी क्रम में 23 जनवरी को राष्ट्रीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसके अंतर्गत देशभर में पीएम स्वनिधि योजना के तहत प्रधानमंत्री ने केरल के तिरुवनंतपुरम से ऋण एवं क्रेडिट कार्ड वितरण का शुभारंभ किया. नगर परिषद झंझारपुर द्वारा भी 23 जनवरी को विशेष अभियान के तहत योजना का लाभ दिया गया. इस दौरान प्रथम चरण में 10 लाभुकों को, द्वितीय चरण में 5 लाभुकों को तथा तृतीय चरण में 2 लाभुकों को ऋण स्वीकृत की गयी. साथ ही क्रेडिट कार्ड का भी सफलतापूर्वक वितरण किया गया. कार्यक्रम में उपस्थित बैंक शाखा प्रबंधक द्वारा लाभुकों को क्रेडिट कार्ड के उपयोग एवं उसके माध्यम से मिलने वाली सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सही तरीके से क्रेडिट कार्ड का उपयोग कर फुटपाथ दुकानदार अपने व्यवसाय को और सशक्त बना सकते हैं. इस अवसर पर नगर प्रबंधक, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर मिशन प्रबंधक, फुटपाथ दुकानदार, मुख्य पार्षद, उपमुख्य पार्षद सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं लाभुक उपस्थित थे. कार्यक्रम का उद्देश्य छोटे दुकानदारों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें औपचारिक बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ना रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन