दिल्ली सीएम का फूंका पुतला

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Oct 2016 7:24 AM

विज्ञापन

सकरी/पंडौल : पंडौल हाई स्कूल चौक पर प्रखंड भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं के द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का पुतला दहन किया गया़ इस मौके पर भाजपा नेता मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि भारतीय सेना संपूर्ण देश की शान है़ और सेना द्वारा की गई किसी भी कार्रवाई का वीडियो फुटेज मांगा जाना अत्यंत […]

विज्ञापन
सकरी/पंडौल : पंडौल हाई स्कूल चौक पर प्रखंड भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं के द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का पुतला दहन किया गया़ इस मौके पर भाजपा नेता मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि भारतीय सेना संपूर्ण देश की शान है़ और सेना द्वारा की गई किसी भी कार्रवाई का वीडियो फुटेज मांगा जाना अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण है़ सेना के द्वारा पाकिस्तान की सरजमीं पर सर्जिकल स्ट्राईक करना उरी हमले में मारे गये हमारे वीर जांबाजों को सच्ची श्रद्धांजलि है़
महज अपनी राजनीतिक छवि को चर्चा में बनाये रखने के लिए कुछ लोग इस तरह की घटिया बातें कर सेना व देश का मनोबल तोड़ने की कोशिश करने में लगे हैं. उन्होंने भारत सरकार से अरविन्द केजरीवाल, संजय निरूपम व पी़ चिदंबरम पर देशद्रोह का मुकदमा चलाने का आग्रह किया़ पूर्व प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि सेना द्वारा किए गए सर्जिकल स्ट्राईक का वीडियो सार्वजनिक करने से आंतरिक सुरक्षा को भी खतरा हो सकता है़
पुतला दहन कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता ने किया, वहीं मौके पर हरिपुर मंडल अध्यक्ष विभूति नारायण झा, महादेव ठाकुर, मो. अरसी, कमलेश मुखिया, रामचन्द्र पासवान, राजन झा, दिलखुश जी, जितेन्द्र कुमार दास, हृदय पासवान, रामाकान्त रमण, खुशी जी, शैलेन्द्र झा, विजेन्द्र जी, रेणु झा, शिव कुमार चौपाल, सुमित सिंह, सरोज पासवान, परमेश्वर राम, प्रभाष सिंह, प्रदीप चौधरी उपस्थित थे .
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन