अधिकारियों की ओर से नहीं की गयी पुष्टि
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Oct 2016 5:55 AM
विज्ञापन
दिनभर जिले में होती रही चर्चा एसपी के नेतृत्व में टीम पहुंची थी देवधा मधुबनी : जिले में एनआइए की टीम ने बुधवार रात को देवधा थाना के नवादा गांव में छापेमारी की. सूत्रों के अनुसार, बुधवार देर रात एनआइए की टीम एसपी दीपक वरनवाल के साथ भारी संख्या में पुलिस अधिकारियों के साथ देवधा […]
विज्ञापन
दिनभर जिले में होती रही चर्चा
एसपी के नेतृत्व में टीम पहुंची थी देवधा
मधुबनी : जिले में एनआइए की टीम ने बुधवार रात को देवधा थाना के नवादा गांव में छापेमारी की. सूत्रों के अनुसार, बुधवार देर रात एनआइए की टीम एसपी दीपक वरनवाल के साथ भारी संख्या में पुलिस अधिकारियों के साथ देवधा थाना क्षेत्र में पहुंचे. हालांकि एसपी ने इस बात से इनकार किया है. इधर, जयनगर के देवधा थाना क्षेत्र में भी चर्चा है. ऑपरेशन इतने गुप्त तरीके से अंजाम दिया गया है कि किसी को इसकी खबर नहीं लगी.
एसपी के नेतृत्व में
जिले में मुंबई बम विस्फोट कांड में बासोपट्टी थाना से एक आतंकवादी की गिरफ्तारी पूर्व में हो चुकी है. सकरी व नगर थाना क्षेत्र में भी पूर्व में एनआइए आतंकियों की गिरफ्तारी कर चुकी है. इस लिहाज से जिला संवेदनशील है. एसपी दीपक वरनवाल ने कहा कि एनआइए की जिले में आने की कोई जानकारी नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










