एक ही परिवार के पांच की मौत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Oct 2016 7:02 AM

विज्ञापन

हादसा. सड़क किनारे पुलिया पर सो रहे लोगों को अनियंत्रित ट्रक ने कुचला मरनेवालों में तीन महिलाएं व दो बच्चे भी घर नहीं रहने के कारण पुलिया के पास फुटपाथ पर सो रहे थे लोग घटना के बाद ट्रक पलटा चालक व खलासी फरार फुलपरास (मधुबनी) : फुलपरास थाने के नरहिया के पास एनएच-57 के […]

विज्ञापन

हादसा. सड़क किनारे पुलिया पर सो रहे लोगों को अनियंत्रित ट्रक ने कुचला

मरनेवालों में तीन महिलाएं व दो बच्चे भी
घर नहीं रहने के कारण पुलिया के पास फुटपाथ पर सो रहे थे लोग
घटना के बाद ट्रक पलटा चालक व खलासी फरार
फुलपरास (मधुबनी) : फुलपरास थाने के नरहिया के पास एनएच-57 के पुलिया पर बने फुटपाथ पर सो रहे पांच लोगों को ट्रक ने बुधवार की सुबह रौंद दिया. इसमें तीन महिलाओं व एक बच्चे की मौत हो गयी. वहीं, गंभीर रूप से घायल एक बच्चे ने इलाज के दौरान डीएमसीएच में दम तोड़ दिया. सभी महादलित व एक ही परिवार के थे.
मृतकों की पहचान सुरेंद्र मल्लिक की पत्नी विभा देवी (32), मां रेशमा देवी (53), बेटा दीपक मल्लिक (10) व बहन सुनीता देवी (30) के रूप में की गयी है. वहीं,12 वर्षीय ओमप्रकाश मल्लिक की डीएमसीएच में मौत हो गयी. हादसे के बाद ट्रक भी पलट गया. उसके चालक व खलासी मौके से फरार हो गये. मंगलवार की शाम खाना खाकर सभी एनएच के पुलिया पर बने फुटपाथ पर सो गये थे.
बुधवार की सुबह करीब चार बजे सुपौल से दरभंगा की ओर जा रहा टाटा 407 ट्रक अनियंत्रित होकर फुटपाथ पर चढ़ गया. ट्रक ने फुटपाथ पर सो रहे पांचों को कुचल दिया़ इनमें तीन महिलाओं व एक बच्चे की मौत घटनास्थल पर हो गयी, जबकि एक बच्चे की अस्पताल में मौत हो गयी.
घटनास्थल के पास जुटी आक्रोशित ग्रामीणों की भीड़.
परिजनों को चार-चार लाख मुआवजा
ट्रक हादसे में चार लोगों की मौत के बाद अनुमंडल प्रशासन ने मृतक के परिजन को चार-चार लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है. अनुमंडल पदाधिकारी कमर आलम ने घटनास्थल पर बताया कि घटना बेहद दुखद है. सरकार के द्वारा मृतक के परिजन को चार चार-चार लाख रुपये मुआवजा के साथ ही अन्य लाभ भी दिया जायेगा.
ठोकर मारने के बाद पलटा ट्रक
ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि सो रहे लोगों को रौंदते हुए दूर जाकर पलट गया. घटना के बाद चालक व खलासी मौके से फरार हो गये. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी. लोगों ने तत्काल लौकही पुलिस को घटना की जानकारी दी. थानाध्यक्ष रामचंद्र चौपाल ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. एसडीओ कमर आलम ने कहा कि दोषी चालक पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन