पांच साल से भटक रहे थे बासगीत परचा के लिए

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Oct 2016 6:14 AM

विज्ञापन

फुलपरास : ट्रक हादसे ने अंचल प्रशासन व अनुमंडल प्रशासन की महादलित परिवार को बासगीत पर्चा दिये जाने में लापरवाही को सामने ला दिया है. ट्रक हादसे में जिस परिवार के चार लोगों की मौत हुई है वह परिवार पिछले पांच सालों से एनएच किनारे एक झोपड़ी में रह रहा था. ना घर बनाने के […]

विज्ञापन

फुलपरास : ट्रक हादसे ने अंचल प्रशासन व अनुमंडल प्रशासन की महादलित परिवार को बासगीत पर्चा दिये जाने में लापरवाही को सामने ला दिया है. ट्रक हादसे में जिस परिवार के चार लोगों की मौत हुई है वह परिवार पिछले पांच सालों से एनएच किनारे एक झोपड़ी में रह रहा था. ना घर बनाने के लिए जमीन और ना ही ढंग का घर.

गांव के लोग बताते हैं कि सुरेंद्र मल्लिक भी बासगीत पर्चा के लिए अंचल प्रशासन का चक्कर लगा रहा था. पांच साल तक अंचल प्रशासन ने ना तो बासगीत पर्चा दिया और ना ही इस परिवार को इंदिरा आवास ही मिल सका. घटना के बाद अनुमंडल प्रशासन व अंचल प्रशासन इस मसले को टाल रहा है. पूछने पर एसडीओ कमर आलम बताते हैं कि कितने लोगों को बासगीत पर्चा नहीं मिल सका है यह जानकारी नहीं है. आने वाले दिनों में इस पर ध्यान दिया जायेगा. पर बासगीत पर्चा को लेकर प्रशासन की गंभीरता हादसे के बाद सामने आ गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन