तेज रफ्तार से 16 दिन में 31 लोगों की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Oct 2016 6:13 AM
मधुबनी : तेज रफ्तार वाहन मौत का कारण बनता जा रहा है. पिछले सोलह दिनों में 31 लोगों की मौत हो चुकी है. कभी तेज मोटरसाइकिल से दुर्घटना हो रही है तो कभी तेज रफ्तार ट्रक के कारण. पर इसके बाद भी प्रशासन इस दिशा में कोई पहल नहीं कर रही है. विगत 30 सितंबर […]
मधुबनी : तेज रफ्तार वाहन मौत का कारण बनता जा रहा है. पिछले सोलह दिनों में 31 लोगों की मौत हो चुकी है. कभी तेज मोटरसाइकिल से दुर्घटना हो रही है तो कभी तेज रफ्तार ट्रक के कारण. पर इसके बाद भी प्रशासन इस दिशा में कोई पहल नहीं कर रही है. विगत 30 सितंबर को साहरघाट के बसबरिया गांव में ट्रक के चाय दुकान में घुस जाने के कारण तीन लोगों की मौत का मामला अभी थमा भी नहीं था कि बुधवार को तेज रफ्तार ट्रक ने फुलपरास के नरहिया के समीप फुटपाथ पर पांच लोगों को रौंद दिया. जिसमें तीन महिला व दो बच्चे की मौत हो गयी. वहीं इससे पूर्व विगत 19 सितंबर को बसैठ में बस के सड़क किनारे तालाब में डूब जाने के कारण 23 लोगों की मौत हो चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










