पैटघाट उपस्वाथ्य केंद्र में कचरा का अंबार उपस्वाथ्य केंद्र के नजदीक कचरे का ढ़ेर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Oct 2016 6:13 AM
झंझारपुर : स्वास्थ्य विभाग की लचर व्यवस्था का उदाहरण देखना हो पैटघाट स्थित उपस्वास्थ्य केंद्र का नजारा देखा जा सकता है़ उपस्वास्थ्य केंद्र पर गंदगी का अंबार लगा है़ लेकिन इसको देखने वाला कोई नहीं है. यहां लोहना, लालगंज, लोहना लक्ष्मीपुर के दर्जनों मरीज इलाज कराने पहुंचते हैं. साथ ही स्वास्थ्य केंद्र के जमीन व […]
झंझारपुर : स्वास्थ्य विभाग की लचर व्यवस्था का उदाहरण देखना हो पैटघाट स्थित उपस्वास्थ्य केंद्र का नजारा देखा जा सकता है़ उपस्वास्थ्य केंद्र पर गंदगी का अंबार लगा है़ लेकिन इसको देखने वाला कोई नहीं है. यहां लोहना, लालगंज, लोहना लक्ष्मीपुर के दर्जनों मरीज इलाज कराने पहुंचते हैं. साथ ही स्वास्थ्य केंद्र के जमीन व कमरे का भी लोगों द्वारा अतिक्रमित कर लिया गया है़ और तो और उपस्वास्थ्य केंद्र के सामने में टेंपो चालकों द्वारा स्टैंड की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है़
जिस वजह से इलाज के लिए पहुंचने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है. वहीं बगल में लगे कचरे की सड़ांध से स्थानीय लोगों को भी परेशानी होती है़ एएनएम निति कुमारी से इस संबंध में जानकारी ली तो उन्होने कहा कि चापाकल के कारण कचरा जमा होता है़ साफ सफाई के लिए ना ही विभाग द्वारा ही किसी कर्मी को लगाया गया है और ना ही साफ सफाई के लिए ही विभाग के द्वारा राशि दी जाती है़ जितना संभव हो पाता उतना साफ सफाई की जाती है़ पीएचसी प्रभारी दीपक वर्मा ने बताया कि निरीक्षण किया जायेगा़ जांच के बाद विभाग को इसकी जानकारी दी जाएगी़ अतिक्रमण को लेकर भी विभाग को अवगत कराया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










