बम विस्फोट से दहला मधुबनी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Oct 2016 4:12 AM
मधुबनी : शहर से सटे 13 नंबर गुमटी के पास राजनगर थाना क्षेत्र के ब्राह्मण टोल में रविवार की रात अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए बम विस्फोट किया. देर रात करीब डेढ़ बजे हुए विस्फोट की आवाज से लोग दहशत में आ गये. बम की आवाज इतनी तेज थी कि इसकी आवाज दो किमी […]
मधुबनी : शहर से सटे 13 नंबर गुमटी के पास राजनगर थाना क्षेत्र के ब्राह्मण टोल में रविवार की रात अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए बम विस्फोट किया. देर रात करीब डेढ़ बजे हुए विस्फोट की आवाज से लोग दहशत में आ गये. बम की आवाज इतनी तेज थी कि इसकी आवाज दो किमी तक सुनाई दी. विस्फोट से आसपास के क्षेत्र थर्रा उठा. लोगों को डकैतों के आने का अंदेशा हुआ. घटना की जानकारी राजनगर व नगर थाना पुलिस को दी गयी. सूचना मिलने पर थाना पुलिस व डीएसपी ने मौके पर पहुंच मामले की जांच की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










