घर का सपना होगा साकार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Oct 2016 4:03 AM
विज्ञापन
खुशी. हाउस फॉर ऑल योजना के तहत गरीबों को मिलेंगे दो लाख रुपये मधुबनी : शहर के लोगों को अब घर के लिये भटकना नहीं होगा. सरकार की योजना से अब हर वर्ग, हर तबके के लोगों को आवास सुविधा मिल सकेगी. हाउस फॉर ऑल (सबको घर) योजना के तहत शहर के बीपीएल परिवार एवं […]
विज्ञापन
खुशी. हाउस फॉर ऑल योजना के तहत गरीबों को मिलेंगे दो लाख रुपये
मधुबनी : शहर के लोगों को अब घर के लिये भटकना नहीं होगा. सरकार की योजना से अब हर वर्ग, हर तबके के लोगों को आवास सुविधा मिल सकेगी. हाउस फॉर ऑल (सबको घर) योजना के तहत शहर के बीपीएल परिवार एवं एपीएल परिवार को घर बनाने के लिये राशि उपलब्ध करायी जायेगी. बीपीएल परिवार के पांच सौ चिन्हित परिवारों में से एक सौ को मंगलवार को स्थानीय विधायक, मुख्यपार्षद, कार्यपालक पदाधिकारी के साथ ही अन्य अधिकारियों के द्वारा स्वीकृति पत्र निर्गत किया जायेगा.
शहर के बीपीएल परिवारों को घर बनाने के लिये नगर आवास विभाग के द्वारा दो लाख रुपये मुहैया कराये जायेंगे. इसके तहत पहले चरण की शुरुआत मंगलवार से शुरू हो रही है. इसमें पहले चरण में चिन्हित पांच सौ परिवारों में से 100 परिवारों को स्थानीय विधायक समीर कुमार महासेठ, मुख्य पार्षद खालिद अनवर स्वीकृति पत्र निर्गत करेंगे. जानकारी के अनुसार शहर में बीपीएल परिवारों की संख्या करीब 16294 है. जिसमें से अभी पहले चरण में 100 लोगों
को आवास के लिये स्वीकृति पत्र दी जा रही है. इसके बार धीरे-धीरे हर परिवार को यह सुविधा मुहैया करायी जायेगी.
एपीएल परिवार ले सकते हैं ऋण
घर बनाने लिये राशि की कमी अब घर बनाने में बाधक नहीं होगी. एपीएल परिवार भी अब आसानी से अपना घर बना सकते हैं. इसके लिये एपीएल परिवारों को विभाग ऋण मुहैया करायेगी. एक एपीएल परिवार को नप प्रशासन हाउसिंग लोन की तरह ही 15 लाख रुपये तक का ऋण मुहैया करायेगी. इसमें से 4 लाख रुपये अनुदान के रूप में संबंधित व्यक्ति को दी जायेगी.
एपीएल परिवार ले सकते 15 लाख का ऋण, शुरुआत आज से
गरीब परिवार के िलए यह योजना वरदान
यह योजना गरीब परिवारों के लिये वरदान साबित होगी. सरकार द्वारा दो लाख रुपये घर बनाने के लिये दिये जायेंगे. इससे शहर में रहने वाले हर गरीब के घर का सपना साकार होगा.
खालिद अनवर, मुख्य पार्षद
मिलेगा सरकारी योजना का लाभ
सरकार के द्वारा संचालित योजनाओं को पारदर्शिता तरीके से लोगों तक पहुंचाने के लिये प्रशासन दृढ़ संकल्पित है. लोगों को सरकार की महत्वाकांक्षी योजना से लाभान्वित कराया जायेगा.
जटाशंकर झा, कार्यपालक पदाधिकारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










