विधि विधान से की जा रही पूजा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Oct 2016 4:01 AM

विज्ञापन

जयनगर : अनुमंडल मुख्यालय समेत जयनगर के ग्रामीण क्षेत्रों में दुर्गापूजा का त्योहार श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है. अनुमंडल मुख्यालय जयनगर में बस्ती पंचायत स्थित बिहार के सबसे उंचे दुर्गा मंदिर में संगमरमर की स्थापित मूर्तियों की पूजा पूरे विधि विधान से की जा रही है. श्याम बिहारी सिंह को अध्यक्ष, […]

विज्ञापन

जयनगर : अनुमंडल मुख्यालय समेत जयनगर के ग्रामीण क्षेत्रों में दुर्गापूजा का त्योहार श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है. अनुमंडल मुख्यालय जयनगर में बस्ती पंचायत स्थित बिहार के सबसे उंचे दुर्गा मंदिर में संगमरमर की स्थापित मूर्तियों की पूजा पूरे विधि विधान से की जा रही है. श्याम बिहारी सिंह को अध्यक्ष, डाॅ. दिलीप कुमार झा को सचिव दुर्गापूजा समिति का अध्यक्ष बनाया गया है. बस्ती पंचायत स्थित दुर्गा मन्दिर में 80 वर्षों से भी अधिक समय से दुर्गापूजा मनायी जाती रही है.

जयनगर में मेन रोड एवं स्टेशन परिसर में भी दुर्गापूजा का आयोजन किया गया है. जयनगर रेलवे स्टेशन परिसर में 30 साल से दुर्गा पूजा मनाए जाने की बात पूजा आयोजन समिति के सदस्य बताते हैं. अनुमंडल मुख्यालय से महज चार किमी दूर एनएच 105 के बगल में स्थित दुल्लीपट्टी गांव के दुर्गा मंदिर में दुर्गापूजा मनाए जाने का इतिहास प्रखंड में सबसे प्राचीन है. यहां 150 वर्षों से अधिक समय से दुर्गापूजा मनायी जाती रही है.

श्रद्धालुओं की ऐसी मान्यता है कि दुल्लीपट्टी स्थित दुर्गा मंदिर में सिद्धिदात्री दुर्गा की पूजा से सकल मनोरथ की प्राप्ति होती है. दुल्लीपट्टी पंचायत के मुखिया अमला देवी को पदेन अध्यक्ष, गंगा प्रसाद गुप्ता को कार्यकारी अध्यक्ष, वीरेन्द्र यादव को सचिव पं. रघुनाथ झा को पुरोहित, बमभोली झा को पुजारी एवं कृष्ण कुमार ठाकुर को दुर्गापूजा समिति का कोषाध्यक्ष बनाया गया है.

पूजा के सफल संचालन के लिए सुनील गुप्ता को सह कोषाध्यक्ष तथा दीपक कुमार यादव, सोनू कुमार सिंह, कुमार मूर्ति, मोनू कुमार सिंह, महादेव साह, गोविन्द झा, शिव कुमार सिंह, रवीन्द्र कुमार यादव, सुनील कुमार पासवान पेंटर को दुर्गापूजा समिति के कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है. दुर्गा मंदिर को आकर्षक पंडाल , रंग रोगन एवं विद्युत बल्व से सजाया गया है.

यहॉं प्रत्येक वर्ष दुर्गापूजा देखने, खोईंछ भरने एवं बलिप्रदान के लिए आसपास गांव सहित सीमावर्ती नेपाल के श्रद्धालु बड़ी संख्या में आते हैं. जयनगर प्रखंड के धमियांपट्टी , उसराही, देवधा के स्वअंकुरित भगवती स्थान, बेलही, एसएसबी मुख्यालय समेत अनेक स्थानों में भी दुर्गापूजा धूमधाम से मनाया जाता है. धमियांपट्टी गांव में सफलतापूर्वक पूजा का आयोजन के लिए विनय कुमार झा को अध्यक्ष, देवचन्द्र ठाकुर को सचिव, चन्द्रनाथ झा को कोषाध्यक्ष, प्रमोद मिश्र को पुरोहित एवं उदयकान्त झा को पुजारी नियुक्त किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन