मां ब्रह्मचारिणी की हुई पूजा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Oct 2016 2:23 AM
मधुबनी : शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां के दूसरे स्वरूप ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना आस्था, श्रद्धा व भक्ति भाव से किया गया. श्रद्धालु मां के पूजा अर्चना में लीन हो गये है. सुबह से दिन भर मां दुर्गा की स्तुति, पाठ व आरती से माहौल भक्तिमय बना है. शाम में महिलाओं द्वारा मां दुर्गा […]
मधुबनी : शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां के दूसरे स्वरूप ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना आस्था, श्रद्धा व भक्ति भाव से किया गया. श्रद्धालु मां के पूजा अर्चना में लीन हो गये है. सुबह से दिन भर मां दुर्गा की स्तुति, पाठ व आरती से माहौल भक्तिमय बना है. शाम में महिलाओं द्वारा मां दुर्गा के दरबार में सांझ दिखाने के लिये भीड़ उमड़ी रहती है. मां के गीत के बीच महिलाएं दीप, अगरबत्ती, धूप से मां को सांझ दिखाती हैं . वहीं रात में मां के आरती में हर मंदिर में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु आकर आरती करते हैं. इस दौरान मां के जयकारा के बीच घड़ी घंटा की मधुर आवाज व शंख की आवाज से हर विघ्न दूर हो जाता है. कई जगहों पर जयंती के दिन से ही मां के दर्शन के लिए पट को खोल दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










