ब्रह्मपुरा पंचायत तंबाकू मुक्त घोषित
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Oct 2016 2:23 AM
बेनीपट्टी : बेनीपट्टी प्रखंड के ब्रह्मपुरा पंचायत को तंबाकू मुक्त पंचायत घोषित किया गया है. गांधी जयंती के मौके पर एसडीपीओ निर्मला कुमारी ने पंचायत के चतरा मध्य विद्यालय परिसर में उपस्थित महिलाओं व बूढे -बुजुर्ग को संबोधित करते हुए कह कि कम से कम एक पंचायत तंबाकू मुक्त हुआ. उन्हें ऐसा कर काफी हौसला […]
बेनीपट्टी : बेनीपट्टी प्रखंड के ब्रह्मपुरा पंचायत को तंबाकू मुक्त पंचायत घोषित किया गया है. गांधी जयंती के मौके पर एसडीपीओ निर्मला कुमारी ने पंचायत के चतरा मध्य विद्यालय परिसर में उपस्थित महिलाओं व बूढे -बुजुर्ग को संबोधित करते हुए कह कि कम से कम एक पंचायत तंबाकू मुक्त हुआ. उन्हें ऐसा कर काफी हौसला मिला है. इस पहल को हर पंचायत में लागू कराने के लिए लगातार कार्य करने की जानकारी देते हुए बताया कि तंबाकू से किसी का भला नहीं हो सकता है.
इससे गंभीर बीमारियों का भय बना रहता है. ऐसे में ब्रह्मपुरा पंचायत के लोगों ने जिस प्रकार तंबाकू को त्याग करने का साहसी कदम उठाया है, वो काफी सराहनीय है. मौके पर एसडीपीओ ने पूरे पंचायत में स्थानीय लोगों के मदद से एक जागरुकता रैली निकाल कर तंबाकू को त्याग करने के लिए लोगों से अपील की. वहीं मुखिया अजीत पासवान ने कहा कि हम पंचायत के हर आदमी से तंबाकू व गूटखा का परित्याग करने का आग्रह कर रहे हैं. मौके पर रामनरेश ठाकुर, जागेश्वर राम, जानकी पासवान, रामहित यादव, सभी व लीला देवी समेत सभी वार्ड सदस्य, प्रबुद्ध लोग, व पूर्व जनप्रतिनिधि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










