पूजा पंडाल के निकट गंदगी, श्रद्धालुओं को परेशानी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Oct 2016 4:38 AM

विज्ञापन

समस्या. शहर मुख्यालय में छह स्थानों पर होती है पूजा, अब तक सफाई की व्यवस्था नहीं मधुबनी : शहर में मां दुर्गा के पूजा अर्चना में इस साल श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. खासकर महिला श्रद्धालु को तो मां के दरबार में दर्शन व सांझ दिखाने की हसरत शायद ही […]

विज्ञापन

समस्या. शहर मुख्यालय में छह स्थानों पर होती है पूजा, अब तक सफाई की व्यवस्था नहीं

मधुबनी : शहर में मां दुर्गा के पूजा अर्चना में इस साल श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. खासकर महिला श्रद्धालु को तो मां के दरबार में दर्शन व सांझ दिखाने की हसरत शायद ही पूरा हो सके. शहर मुख्यालय में छह स्थानों पर दुर्गा पूजा होती है. पर इन सभी स्थानों पर मां के दरबार तक पहुंचने में किसी ना किसी प्रकार की परेशानी है. अब तक मां के दरबार के आसपास साफ सफाई तक नहीं हो सकी है. हालांकि पूजा के दौरान नगर परिषद ने इन छह स्थानों की सफाई के लिए 29 सफाई कर्मी को लगाने का निर्देश दिया है.
पंडाल तक जाने का रास्ता नहीं
आदर्श नगर में होने वाले दुर्गा पूजा में कॉलोनी के महिलाएं इस साल कैसे मां के दरबार में आ सकेंगी. ऐसा कोई रास्ता ही नहीं बचा है जिस होकर श्रद्धालु मां के दरबार तक पहुंच सके. कॉलोनी से मां के दरबार तक पहुंचने वाले हर राह में घुटने भर पानी है. रास्ता जर्जर है. जिस जगह मां की प्रतिमा स्थापित होती है उस जगह तक पानी जमा है. जिस कारण पूजा पंडाल बनाने में भी परेशानी हो रही है.
कचरे के बीच से गुजरना मजबूरी
गिलेशन बाजार में सालों से मां का पूजा अर्चना किया जाता रहा है. हर साल इस जगह पर हजारों श्रद्धालु मां के दर्शन को आते हैं. अन्य साल भी परेशानी होती थी. पर इस साल तो शायद कचरों व गंदगी के ढेर के बीच श्रद्धालुओं को मां के दर्शन करना पड़ेगा. हर दिन बारिश होने की वजह से गिलेशन बाजार में कचरे का ढेर,सड़े गले सब्जी का ढेर लगा है.
अतिक्रमण की चपेट में भगवती स्थान आर के कॉलेज भगवती स्थान की जमीन को धीरे धीरे लोग अतिक्रमण कर रहे है. हाल में ही इस मंदिर के समीप के खाली पड़े जमीन को भी लोगों ने कब्जा कर लिया है. जिससे इस जगह पर श्रद्धालुओं को रूकने में भारी परेशानी होगी. पूजा समिति कोई पहल नहीं कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन