डांडिया महोत्सव आठ से

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Oct 2016 4:36 AM

विज्ञापन

मधुबनी : जिले की महिलाएं अक्सर उचित माहौल नहीं रहने के कारण सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग नहीं ले पाती है. वे घर के चहारदीवारी में ही सिमटे रह जाती है. इसलिए इस दुर्गा पूजा शहर मुख्यालय में डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. अतिथि रेस्ट हाउस प्रबंधन के द्वारा किया जायेगा. उक्त बातें […]

विज्ञापन

मधुबनी : जिले की महिलाएं अक्सर उचित माहौल नहीं रहने के कारण सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग नहीं ले पाती है. वे घर के चहारदीवारी में ही सिमटे रह जाती है. इसलिए इस दुर्गा पूजा शहर मुख्यालय में डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. अतिथि रेस्ट हाउस प्रबंधन के द्वारा किया जायेगा. उक्त बातें शनिवार को प्रेस वार्ता करते हुए कार्यक्रम के आयोजन मंडल के सदस्य अमित महासेठ, अमित कुमार राउत पप्पू, अजयधारी सिंह, सुनील पमनानी, आकर्षण कुमार, गौतम कुमार एवं सुरेंद्र राउत ने संयुक्त रूप से कही. उन्होंने कहा कि डांडिया महोत्सव का आयोजन आगामी 8 एवं 9 सितंबर को किया जायेगा. महोत्सव शहर से सटे लहेरियागंज स्थित गणेशम फिल्म सिटी परिसर में आयोजित की जायेगी.

रात्रि 10 बजे तक आयोजन आयोजन समिति ने डांडिया महोत्सव में करीब 400 जोड़े के शामिल होने की संभावना है. कहा है कि इस आयोजन में शामिल होने के लिये जोड़े में आने वाले लोगों की ही प्रवेश होगा. शाम सात बजे से 10 बजे रात तक चलने वाले महोत्सव में जोड़ों के खाने की व्यवस्था आयोजन मंडल के द्वारा ही किया जायेगा.
इसमें शामिल होने के लिये पंजीयन कराना जरूरी है.
इंडियन आइडियल के कलाकार होंगे शामिल
महोत्सव में इंडियन आइडियल के कलाकार के भी शामिल होने की बात बतायी जा रही है. आयोजन समिति के लोगों ने कहा कि इसमें बाहर से भी करीब 60 जोड़े आ रहे हैं जो यहां के लोगों को डांडिया नृत्य की बेहतरीन जानकारी देंगे
प्रेस वार्ता करते आयोजन समिति के सदस्य अमित महासेठ, अजयधारी सिंह, अमित कुमार पप्पू, गौतम कुमार व अन्य
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन