सोयी अवस्था में बाप-बेटे पर डाला तेजाब, हालत गंभीर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Sep 2016 5:24 AM
मधुबनी : जयनगर प्रखंड की डोडवार पंचायत के कुआढ़ गांव में बुधवार की रात दो लोगों पर तेजाब डाल जिंदा जलाने का प्रयास किया गया. घटना उस समय हुई, जब दोनों सो रहे थे. घायल कुआढ़ गांव निवासी देवीलाल व भोला कुमार की हालत गंभीर है. घटना की सूचना पर हुंची पुलिस ने मामले की […]
मधुबनी : जयनगर प्रखंड की डोडवार पंचायत के कुआढ़ गांव में बुधवार की रात दो लोगों पर तेजाब डाल जिंदा जलाने का प्रयास किया गया. घटना उस समय हुई, जब दोनों सो रहे थे. घायल कुआढ़ गांव निवासी देवीलाल व भोला कुमार की हालत गंभीर है. घटना की सूचना पर हुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की.
मामले में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. दोनों घायलों को पीएमसीएच रेफर किया गया है. जानकारी के अनुसार, कुआढ़ के वार्ड एक निवासी देवीलाल दास (46) अपने पुत्र भोला कुमार (12) के साथ अपने दरवाजे पर सो रहे थे. रात के लगभग दो बजे आये दो अपराधियों ने पिता-पुत्र पर तेजाब फेंक दिया. जलन से दोनों पिता-पुत्र की नींद खुल गयी. देवीलाल दास ने तेजाब डालनेवाले को पकड़ लिया. बताया जाता है कि दोनों के बीच कुछ देर तक उठा-पटक होती रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










