हरलाखी में दवा दुकानों पर छापेमारी, हड़कंप

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Sep 2016 3:26 AM

विज्ञापन

बासोपट्टी/हरलाखी : औषधी पदाधिकारी के टीम ने सूचना के हरलाखी प्रखंड की विभिन्न जगहों पर अवैध ढंग से दवा की बिक्री करने वाले के विरुद्ध छापेमारी की. इस संबंध में ड्रग इंस्पेक्टर शिवधर नारायण ने बताया कि छापेमारी के दौरान बेलाटोल गांव में विनोद ठाकुर को बिना लाइसेंस के दवा बिक्री करने के आरोप में […]

विज्ञापन

बासोपट्टी/हरलाखी : औषधी पदाधिकारी के टीम ने सूचना के हरलाखी प्रखंड की विभिन्न जगहों पर अवैध ढंग से दवा की बिक्री करने वाले के विरुद्ध छापेमारी की. इस संबंध में ड्रग इंस्पेक्टर शिवधर नारायण ने बताया कि छापेमारी के दौरान बेलाटोल गांव में विनोद ठाकुर को बिना लाइसेंस के दवा बिक्री करने के आरोप में पाया गया है. इन पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. अचानक जांच टीम ने छापेमारी के क्रम में 61 प्रकार के दवा को जब्त किया. उक्त मामले को लेकर हरलाखी थाना में अवैध विक्रेता के विरुद्ध मामला दर्ज की प्रकिया चल रहीं हैं. इस बावत हरलाखी थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर दोषी पर कारवाई की जायेगी. इधर दवा दुकान पर छापेमारी होने से अवैध ढंग से दवा बिक्री करने वालो मे हड़कंप मच गई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन