डॉक्टर के घर डाका, पांच लाख की संपत्ति लूटी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Sep 2016 5:54 AM
पंडौल (मधुबनी) : सकरी थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव में मंगलवार की रात 12.30 बजे डकैतों ने डॉक्टर के घर धावा बोल लूटपाट की. दहशत फैलाने के लिए एक राउंड हवाई फायरिंग की. सात-आठ की संख्या में अपराधी बिना नकाब के टी-शर्ट में थे. इनकी उम्र 20 से 25 साल के बीच बतायी जाती है. […]
पंडौल (मधुबनी) : सकरी थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव में मंगलवार की रात 12.30 बजे डकैतों ने डॉक्टर के घर धावा बोल लूटपाट की. दहशत फैलाने के लिए एक राउंड हवाई फायरिंग की. सात-आठ की संख्या में अपराधी बिना नकाब के टी-शर्ट में थे. इनकी उम्र 20 से 25 साल के बीच बतायी जाती है. विरोध करने पर अपराधियों ने गृहस्वामी डाॅ सतीश नारायण झा के साथ मारपीट भी की.
अलमारी में रखे करीब पांच लाख के जेवरात व एक सूटकेस लेकर चलते बने. सूटकेस में जमीन सहित अन्य कागजात, दो पासबुक, चेक, दो मोबाइल व दस हजार नकद था. सूचना मिलने पर सुबह 9 बजे सकरी थानाध्यक्ष एसके गुप्ता, पंडौल थानाध्यक्ष अनिल कुमार व सदर डीएसपी कुमार इंद्र प्रकाश दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे. बाद में एसपी दीपक वरनवाल ने भी मुआयना किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










