बस दुर्घटना में 23 की मौत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Sep 2016 6:42 AM

विज्ञापन

मधुबनी : बसैठ बस हादसे में 23 यात्रियों की जान गयी. इसकी पुष्टि डीएम गिरिवर दयाल सिंह ने की है. उन्होंने कहा कि मरनेवालों में मधुबनी के 13, सीतामढ़ी के सात व दरभंगा के तीन लोग शामिल हैं. डीएम गिरिवल दयाल सिंह व एसपी दीपक बरनवाल ने मंगलवार की शाम इसकी जानकारी दी. दोनों ने […]

विज्ञापन

मधुबनी : बसैठ बस हादसे में 23 यात्रियों की जान गयी. इसकी पुष्टि डीएम गिरिवर दयाल सिंह ने की है. उन्होंने कहा कि मरनेवालों में मधुबनी के 13, सीतामढ़ी के सात व दरभंगा के तीन लोग शामिल हैं. डीएम गिरिवल दयाल सिंह व एसपी दीपक बरनवाल ने मंगलवार की शाम इसकी जानकारी दी. दोनों ने कहा कि अब मौके पर बचाव के काम को बंद कर दिया गया है. इससे पहले आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत व एडीजी पीएन मिश्र

बस दुर्घटना में
ने मौके का दौरा किया था. डीएम ने कहा कि दुर्घटना में मारे गये यात्रियों के शवों की पहले पहचान की गयी. फिर पोस्टमार्टम कराया गया. इसके बाद उनके परिजनों को तत्काल मुआवजा के रूप में चार-चार लाख का चेक दिया गया. डीएम ने कहा कि हादसे के बाद बचाव के काम में हाथ बंटानेवालों की सराहना की. उन्होंने कहा कि मौके एसडीआरएफ की टीम ने गोताखोर, महाजाल के जरिये तालाब में देखा, लेकिन किसी का शव या अन्य चीज नहीं मिली. इसके बाद बचाव के काम को बंद कर दिया गया है. उन्होंने जिले के लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है. डीएम ने दुर्घटना की जांच के लिए अपर समाहर्ता ऋ षिकेष शर्मा व एएसपी एके पांडेय के नेतृत्व में जांच टीम का गठन किया है.
हादसे को लेकर दो प्राथमिकी दर्ज
– हंगामा करनेवालों पर भी हुई प्राथमिकी
एसपी दीपक बरनवाल ने कहा कि बस दुर्घटना मामले में दो मामले दर्ज किये गये हैं. इसमें कांड संख्या 150/16 है, जिसमें बस चालक व कंडक्टर को आरोपित बनाया गया है. दूसरा मामला मौके पर हंगामा करनेवालों के खिलाफ किया गया है, जिसमें चार नामजद समेत 40-50 अज्ञात को आरोपित बनाया गया है. इसका कांड संख्या 151/16 है. दोनों ही मामले बेनीपट्टी थाना में दर्ज है.
बोले डीएम
प्रेस कॉन्फ्रेंस करते डीएम गिरिवर दयाल व एसपी दीपक बरनवाल.
राहत व बचाव का काम पूरा
परिजनों को दिया मुआवजा
अपर समाहर्ता व एएसपी करेंगे जांच
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन