यूपी में चुनाव लड़ने पर सम्मेलन में होगा विचार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Sep 2016 6:04 AM

विज्ञापन

मधुबनी : भारतीय मित्र पार्टी उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने की तैयारी में जोर शोर से जुट गयी है. इसको लेकर पार्टी अधिकारियों ने पहल शुरू कर दी है. आगामी 18 सितंबर को पटना के आइएमएहॉल में कार्यकर्ताओं का सम्मेलन किया जायेगा. इसमें चुनाव को लेकर पार्टी के द्वारा बनायी जायेगी. उक्त बातें भारतीय मित्र […]

विज्ञापन

मधुबनी : भारतीय मित्र पार्टी उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने की तैयारी में जोर शोर से जुट गयी है. इसको लेकर पार्टी अधिकारियों ने पहल शुरू कर दी है. आगामी 18 सितंबर को पटना के आइएमएहॉल में कार्यकर्ताओं का सम्मेलन किया जायेगा. इसमें चुनाव को लेकर पार्टी के द्वारा बनायी जायेगी. उक्त बातें भारतीय मित्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनेश्वर महतो ने कही है. श्री महतो ने कहा है कि भारतीय मित्र पार्टी के साथ हर दिन भारी संख्या में लोग जुड़ रहे हैं. इससे पार्टी की लोकप्रियता सामने आ रही है. कहा कि पार्टी के साथ लोगों के जुड़ने का कारण है कि पार्टी सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ रहा है.

समाज किस तरह विकास करेगा और राजनीतिक कार्यकर्ताओं की सोच कैसी होनी चाहिए इस पर पार्टी काम कर रही है. पार्टी आगे भी इसी सोच के साथ आगे बढेगी. वहीं प्रदेश अध्यक्ष इनामुर रहमान ने कहा कि जिला से लेकर अन्य प्रदेशों में भी पार्टी को जन समर्थन मिल रहा है. दिन व दिन पार्टी के सदस्यों की संख्या में ईजाफा हो रहा है और इसका स्वरूप भी बढ़ता जा रहा है. भारी संख्या में महिलाएं भी सामने आ रही है. कहा कि कम दिनो में पार्टी ने सदस्यों को शामिल करने में मिसाल कायम की है. आने वाले दिनों में पूरे दम के साथ उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने की तैयारी है. पार्टी सकारात्मक सोच और समाज को विकसित करने के सोच के साथ आगे बढ़ रही है. इसमें युवा कार्यकर्ताओं की संख्या काफी है. जो उर्जावान हैं और हर समस्या व परेशानी को झेलने की दम रखते हैं. इन लोगों ने अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं से पटना में आयोजित सम्मेलन में भाग लेने का आह्वान किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन